फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   A girl student found copying for the first time

पहली बार नकल करते मिली एक छात्रा

Mon, 04 Apr 2022 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
A girl student found copying for the first time
गोंडा। जिले के 143 केंद्रों पर यूपी बोर्ड की परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चल रही है। सोमवार को दूसरी पाली की परीक्षा में एक छात्रा को नकल करते पकड़ा गया। वहीं, परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की निगरानी बढ़ा दी गई है। कंट्रोल रूम से भी निगरानी की जा रही है। डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार व एसपी संतोष मिश्र ने परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों की लाइव मॉनिटरिंग के लिए लगाए सीसीटीवी कैमरों एवं कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। सोमवार को पहली पाली में 5,064 व दूसरी पाली में 2176 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी है। डीआईओएस राकेश कुमार ने बताया कि परीक्षा पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा में सोमवार को पहली पाली में हाईस्कूल विज्ञान का पेपर था। इसमें 46,251 परीक्षार्थियों में से 41,321 ने परीक्षा दी। 4,930 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं, इंटर के शिक्षाशास्त्र के 808 परीक्षार्थियों में से 676 ने परीक्षा दी। 132 ने परीक्षा छोड़ दी है। इसके अलावा मनोविज्ञान में 71 में से 69 ने परीक्षा दी। दो ने परीक्षा छोड़ दी है। तर्कशास्त्र में एक ही परीक्षार्थी रहा, जिसने परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के गणित व जीवन विज्ञान की परीक्षा हुई। जिसमें सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज खालेगांव मसकनवां में एक छात्रा नकल करते पकड़ी गई। जिसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है। वहीं, दूसरी पाली में 21,990 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 19,714 ने परीक्षा दी है। 2176 ने परीक्षा छोड़ दी है।

डीएम व एसपी ने सोमवार को जीआईसी, गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज रेलवे कॉलोनी, कस्तूरबा बालिका विद्यालय रेलवे कॉलोनी तथा जिगर मेमोरियल इंटर कॉलेज जाकर परीक्षा का जायजा लिया। परीक्षा केंद्रों पर डीएम व एसपी ने सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक निर्देश दिए। डीएम व एसपी ने प्रधानाचार्यों, केंद्र व्यवस्थापकों व स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिए कि वे डबल लॉक की सुरक्षा मानक के अनुरूप सुनिश्चित कराएं तथा ये देखें कि प्रश्नपत्र हर हाल में गोपनीय रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed