फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   A fire broke out next to the gas agency, a major incident survived

गैस एजेंसी के बगल लगी आग, बड़ी घटना होने से बची

Fri, 27 Nov 2020 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
A fire broke out next to the gas agency, a major incident survived
खोंडारे (गोंडा)। गैस एजेंसी के बगल में अज्ञात कारणों से लगी आग से गेहूं व भूसा जलकर राख हो गया। गांव वालों की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

खोडारे थाना क्षेत्र के केशव नगर ग्रांट पश्चिमी के मजरा केवटहिया में भारत गैस एजेंसी के बगल स्थित राम बुझवान के भूसा का मंडीला व धान के पुवाल में शुक्रवार सुबह करीब चार बजे के करीब आग लग गई। जिससे वहां रखा पांच बोरा गेहूं व अन्य घरेलू सामान धू-धू कर जलने लगा। आग की लपटों को देखकर आसपास के गांव के लोग भीड़ इकठ्ठा हो गए।
विज्ञापन

लोगों के काफी मेहनत के बाद बगल स्थित भारत गैस एजेंसी को आग की चपेट से बचा लिया गया जिससे एक बड़ी घटना होने से बच गई। परंतु पीड़ित रामबुझावन का सब कुछ जलकर राख हो गया। गांव वालों के मुताबिक घटना स्थल के सामने बिक रही अवैध शराब के कारण शराबियों का आवागमन हमेशा लगा रहता है। इन्हीं लोगों पर घटना का संदेह जताया जा रहा है। पीड़ित की सूचना पर पहुंची 112 पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed