फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   A crack in the 100 meter portion of the Elgin-Charsdi dam

एल्गिन-चरसड़ी बांध के 100 मीटर हिस्से में आई दरार

Fri, 28 Jul 2017 11:14 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Fri, 28 Jul 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 घाघरा नदी से एल्गिन-चरसड़ी बांध में होने वाली कटान लगातार जारी है। नदी का जलस्तर जैसे-जैसे घट रहा है, कटान तेज होने लगी है। हालांकि अभी भी नदी खतरे के निशान से करीब 15 सेंमी ऊपर है। जिससे नदी के पानी का फैलाव लगातार हो रहा है।

शुक्रवार को नदी में उठे मशीने से बांध के 100 मीटर हिस्से में दरार आ गई। इससे अनुमान है कि जल्द ही दरार वाला बंधे का भाग भी नदी में समा जाएगा। जबकि नदी से फैलने वाले पानी से किसानों की कई हेक्टेयर जमीन को भी घाघरा काटने में लगी है।      
विज्ञापन

 
 घाघरा का जलस्तर शुक्रवार को धीरे-धीरे नीचे सरकने लगा फिर भी खतरे के निशान से घाघरा अभी भी 15 सेंटीमीटर ऊपर है। गुरुवार को घाघरा नदी का जलस्तर 106.256 था तो वहीं शुक्रवार को जलस्तर घटकर 106.166 पर आ गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घाघरा नदी की खासियत है कि जब इसका जलस्तर घटता या बढ़ता है तो उस वक्त नदी से होने वाली कटान तेज हो जाती है। शुक्रवार को कुछ ऐसा ही नजारा बंधे पर नजर आया। जब नदी में उठे मशीने से बांध के करीब 100 मीटर हिस्से में दरार आ गई।

बांध के कट वन पर आई दरार से लगातार नदी का पानी बांध की मिट्टी को निशाना बना रहा है। जिससे दरार वाला हिस्सा कब नदी में समा जाए, नही कहा जा सकता।  हालांकि सिंचाई विभाग के लोग बंधे को बचाने की पुरजोर कोशिश में लगे हैं। लेकिन उनकी मेहनत कितना रंग लाती है तो यह तो समय ही बताएगा।


 बांध बचाने के लिए महज खरपतवार के साथ बांस-बल्ली से नदी के पानी को रोकने की कोशिशें हो रही हैं। 52 किलोमीटर लंबे रिंगबांध का अवशेष लगातार नदी में समाता जा रहा है। करनैलगंज क्षेत्र के ग्राम नकहरा, काशीपुर, घरकुंइयां, प्रतापपुर की ओर रुख कर चुका है। जिससे जलमग्न हो चुके गांवों में पानी तेजी से बढने लगा है। शुक्रवार को घरकुंइया के तीन, बाबा मांझा के दो, पूरे अंगद के दो, बहुवन मदार मांझा के तीन नये मजरे जो पानी से घिरे थे पानी भर जाने से जलमग्न हो गये।             
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed