फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   गांव में उतरा करंट महिला की मौत

गांव में उतरा करंट महिला की मौत

Sat, 19 Apr 2014 05:30 AM IST
Gonda
Gonda Updated Sat, 19 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
गौराचौकी (गोंडा)। कचरौली गांव में शुक्रवार सुबह 11 हजार केवी हाईटेंशन तार का करंट पूरे गांव में उतर आया। उसकी चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। कई घरों में बिजली के उपकरण जल गए। एसडीओ ने जानकारी होने से
विज्ञापन

इन्कार किया है।
शुक्रवार सुबह खोड़ारे थानाक्षेत्र की ग्राम सभा अवसानी बुजुर्ग के मजरा कचरौली में शोहरत सिंह की पत्नी किरन सिंह अपने घर के बाहर लोहे के तार पर कपड़ा फैलाने गई थी। जैसे ही उसने तार को छुआ उसमें उतरे 11 केवी हाईटेंशन तार के करंट से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गांव के अन्य लोगों के घरों में उतरे हाईटेंशन लाइन के करंट से बिजली के केबल जल गए। कई लोगों के घरों में पंखे जल गए तो वहीं, कई बल्ब भी दग गए। मुकुटधारी ने बताया कि करंट से उनके घर के केबल जल गए। मनकापुर के उपखंड अधिकारी दिव्यरंजन ने मामले की जानकारी होने से इंकार किया है। उनका कहना है कि अगर ऐसी कोई घटना हुई है तो जेई को मौके पर भेजकर दिखवाया जाएगा। वहीं, घारीघाट बिजलीघर के जेई धनंजीव कुमार ने बताया कि हो सकता है कि गांव में लगे 25 केवीए ट्रांसफार्मर में कोई तकनीकी खराबी आ गई हो, इसलिए हाईवोल्टेज करंट पूरे गांव में उतर आया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed