{"_id":"130-64494","slug":"Gonda-64494-130","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस एजेंसी के गोदाम में सेंध, 26 सिलेंडर पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस एजेंसी के गोदाम में सेंध, 26 सिलेंडर पार
Gonda
Updated Sat, 03 Aug 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसकनवा/गोंडा। मसकनवा पुलिस चौकी से दो किमी दूर रसोई गैस एजेंसी के गोदाम की पिछली दीवार में चोरों ने गुरुवार रात सेंध लगा दी। चोर यहां से 26 खाली सिलेंडर उठा ले गए। पुलिस ने एजेंसी के मैनेजर की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
छपिया थाना क्षेत्र के ग्राम पटखौली में राजकमल इंडेन गैस एजेंसी है। एजेंसी से एक किमी दूर इसका गोदाम है। गैस एजेंसी के मैनेजर सूर्य कुमार सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि शुक्रवार सुबह गोदाम की पिछली दीवार में सेंध लगी मिली और 26 खाली गैस सिलेंडर गायब थे। मसकनवा चौकी से दो किमी दूर यह वारदात हुई। भाजपा के मसकनवा मंडल अध्यक्ष अनिल पांडेय, जनवादी नौजवान सभा के संयोजक मनमीत सिंह व विपुल का कहना है कि इस क्षेत्र में पहले भी चोरी की घटनाएं हुई हैं। जिसका खुलासा पुलिस नहीं कर सकी है। उधर, पुलिस ने सूर्य प्रकाश की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। छपिया के थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह यादव ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।