{"_id":"130-64489","slug":"Gonda-64489-130","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिपिक ने 30 लाख रुपये का किया गोलमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिपिक ने 30 लाख रुपये का किया गोलमाल
Gonda
Updated Sat, 03 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। विकासखंड इटियाथोक कार्यालय में तैनात रहे एक लिपिक ने प्रभार हस्तांतरण के दौरान शासकीय धन में 30 लाख रुपये का गोलमाल कर दिया। नियमों की अनदेखी कर उसने अपने नाम कई चेक काट कर भुगतान करा लिया। जब खंड विकास अधिकारी ने लिपिक को आरोप पत्र दिया तो अधिकारियों ने उसे दबा लिया। इस कारनामे से अब अधिकारी भी सकते में हैं कि कहीं इस अनियमितता की गाज उन पर न गिर जाए।
वर्ष 2010 में विकास खंड कार्यालय इटियाथोक में तैनात सहायक लेखा लिपिक अजय कुमार अवस्थी ने जिला स्तरीय अधिकारियों से यह कहकर अपना स्थानांतरण करवा लिया कि वह असहज महसूस कर रहा है। इस पर डीडीओ ने अजय को विकास भवन में तैनाती दे दी। एक सप्ताह बाद उक्त लिपिक का तबादला बेलसर ब्लॉक कर दिया गया। यहां से वह इटियाथोक प्रभार देने पहुंचा। श्याम किशोर व कन्हैया लाल को प्रभार देने में तीन माह लगा दिए और क्षेत्र पंचायत का कार्य कराता रहा। इस दौरान लिपिक ने इंदिरा आवास योजना में 20 हजार व 12 हजार रुपये समेत कई चेक अपने नाम काट कर भुगतान करा लिया। ग्राम पंचायत पूरे दतई में पिछड़ी जाति की लाभार्थी जलपता पत्नी सियाराम को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल कर आवास का आवंटन करा दिया। इस गांव के नौ व्यक्तियों को दो बार आवास का आवंटन करवा दिया।