{"_id":"130-64417","slug":"Gonda-64417-130","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं मिला भोजन, भूखे लौटे 2500 बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं मिला भोजन, भूखे लौटे 2500 बच्चे
Gonda
Updated Fri, 02 Aug 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। स्कूलों में बच्चों को मिड-डे मील नहीं दिया जा रहा है। मिड-डे मील प्राधिकरण की हाल ही में आई रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक 20 विद्यालयों में 23 जुलाई से 30 जुलाई के बीच भोजन नहीं बना, इस कारण करीब 2500 बच्चे भूखे पेट लौटे। बीएसए ने गुरुवार को खंड शिक्षा अधिकारियों को इन विद्यालयों का निरीक्षण कर तत्काल योजना का संचालन कराने का निर्देश दिया है। साथ ही मिड-डे मील न बनने के बाबत जवाब भी मांगा है। मिड-डे मील प्राधिकरण दैनिक अनुश्रवण प्रणाली के माध्यम से परिषदीय विद्यालयों में मिड-डे मील की निगरानी करता है। प्राधिकरण से आई रिपोर्ट के मुताबिक 23 जुलाई से 30 जुलाई के बीच 20 विद्यालयों में बच्चों को मिड-डे मील नहीं दिया गया। इसमें एक इंटर कॉलेज भी शामिल है। इस कारण इन 20 विद्यालयों के करीब 2500 बच्चों को भूखे पेट वापस लौटना पड़ा। बीएसए श्रीकांत सिंह ने गुरुवार को सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को इन बीस विद्यालयों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया है। साथ ही मिड-डे मील न बनने के बाबत जवाब भी मांगा है।
विज्ञापन