{"_id":"130-64414","slug":"Gonda-64414-130","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला
Gonda
Updated Fri, 02 Aug 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शांतीनगर/गोंडा। बच्चों को मेन्यू के अनुसार मिड-डे मील न देने और भोजन में गुणवत्ता का ख्याल न रखने से गुस्साए ग्रामीणों ने गुरुवार को कटराबाजार प्राथमिक विद्यालय माधवपुर में ताला जड़ दिया। सूचना पर पहुंचे पुलिस व शिक्षा विभाग के अफसरों ने ग्रामीणों को शांत कराया। अब स्कूल में मिड-डे मील का प्रबंध शिक्षकों के हाथ में होगा।
कटराबाजार शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय माधवपुर में 170 बच्चे पंजीकृत हैं। बच्चों को दिए जाने वाले भोजन में मेन्यू का ध्यान न रखने का आरोप लगाते हुए बुधवार को ग्रामीणों ने नाराजगी जताई थी। इस पर गुरुवार को सुबह ही ग्रामीणों ने स्कूल पर ताला जड़ दिया। कोई शिक्षक न होने के कारण यहां का काम शिक्षामित्र रंजीत कुमार कश्यप व सीमा तिवारी के हवाले है। शिक्षामित्र ने इसकी जानकारी अफसरों को दी। माधवपुर के ग्रामीणों का कहना था कि मिड-डे मील में व्यापक स्तर पर हेराफेरी की जा रही है। बच्चों को न तो सही से भोजन दिया जाता है, न ही गुणवत्ता का ख्याल रखा जा रहा है। कटरा बाजार थाने के एसओ अखिलानन्द उपाध्याय व खंड शिक्षा अधिकारी राधेश्याम वर्मा मौके पर पहुंचे। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि ग्रामीणों की समस्या का निस्तारण कर दिया गया है। मिड-डे मील की व्यवस्था से प्रधान को अलग कर दिया गया है। अब शिक्षकों को मिड-डे मील बनवाने का निर्देश दिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीकांत सिंह ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी से पूरी रिपोर्ट मांगी जा रही है।