फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   बांधों की मरम्मत में खामी पर बिफरीं डीएम

बांधों की मरम्मत में खामी पर बिफरीं डीएम

Sat, 27 Jul 2013 05:33 AM IST
Gonda
Gonda Updated Sat, 27 Jul 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। डीएम डॉ. रोशन जैकब ने बांधों के मरम्मत कार्य में खामी मिलने पर शुक्रवार को गहरी नाराजगी जताई। घाघरा नदी के किनारे बने बांधों के स्पर की मरम्मत का कार्य धीमी गति से होने पर उन्होंने बाढ़ कार्य खंड के अभियंताओं को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने अभियंताओं को चेतावनी दी कि जल्द खामियां दूर करें। दोबारा खामी मिली तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ. रोशन जैकब ने शुक्रवार को एडीएम अंजनी कुमार सिंह के साथ बांधों का निरीक्षण किया। वे सबसे पहले करनैलगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम चंदापुर किटौली पहुंचीं। वहां उन्हें एल्गिन-चरसड़ी बांध पर कई जगह रेन कट के गड्ढे मिले। बांध के स्पर की मरम्मत भी नहीं की गई थी। इस पर डीएम ने बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता एके लाल को चेतावनी देते हुए कहा कि मरम्मत कार्य गुणवत्ता के साथ कराएं। खामी मिली तो संबंधित अधिकारी कार्रवाई के लिए तैयार रहें। स्पर का मरम्मत कार्य धीमा होने पर बाढ़ कार्य खंड के सहायक अभियंता अशोक कुमार, अवर अभियंता एसके सिंह को भी कड़ी फटकार लगाई। डीएम ने करनैलगंज के एसडीएम गजेंद्र कुमार कुमार को निर्देश दिया कि वे बांधों का निरीक्षण करते रहें।
विज्ञापन

इसके बाद डीएम ने तरबगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम सोनौली मोहम्मदपुर के पास भिखारीपुर-सकरौर बांध पर स्पर नंबर 13.600 मीटर का निरीक्षण किया। उन्होंने बांध की देखरेख करने वाले ड्रेनेज खंड सिद्धार्थ नगर के सहायक अभियंता परवेज अहमद को निर्देश दिया कि स्पर की मरम्मत जल्द से जल्द की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed