{"_id":"68fd09e01112b762c40e64dc","slug":"94462-students-will-appear-in-the-up-board-examination-gonda-news-c-100-1-gon1001-145997-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे 94,462 विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे 94,462 विद्यार्थी
Sat, 25 Oct 2025 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 25 Oct 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए विद्यार्थियों के पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस शैक्षिक सत्र में कुल 94,462 विद्यार्थी यूपी बोर्ड की परीक्षा देंगे। शनिवार रात 12 बजे के बाद अभिलेखों में त्रुटि संशोधन भी बंद कर दिया गया। शासन का निर्देश मिलने के बाद परीक्षा केंद्र बनाने के साथ ही अन्य तैयारियां शुरू की जाएंगी।
हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा के लिए इस बार 50,222 परीक्षार्थियों का पंजीकरण हुआ है। वहीं, इंटरमीडिएट के लिए 44,240 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। जिन छात्र-छात्राओं के शैक्षिक अभिलेखों में त्रुटि थी, उन्हें 25 अक्तूबर तक आखिरी मौका दिया गया था। परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक की मदद से निगरानी की जाएगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. रामचंद्र ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। त्रुटियों के संशोधन के लिए भी मौका दिया गया था। इस बार परीक्षा के दौरान किसी प्रकार का विषय परिवर्तन का प्रार्थना पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा। शासन से निर्देश मिलते ही परीक्षा केंद्र बनाने की कवायद शुरू कर दी जाएगी।