फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   पूर्व चेरमैन समेत 15 लोगों पर लूटपाट व छेड़छाड़ का केस

पूर्व चेरमैन समेत 15 लोगों पर लूटपाट व छेड़छाड़ का केस

Fri, 09 Mar 2018 11:17 PM IST
Updated Fri, 09 Mar 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
पूर्व चेरमैन समेत 15 लोगों पर लूटपाट व छेड़छाड़ का केस

विज्ञापन
पूर्व चेयरमैन समेत 15 लोगों पर केस

गोंडा। अदालत के आदेश पर खरगूपुर पुलिस ने खरगूपुर बाजार नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन राजीव रस्तोगी समेत 15 लोगों पर लूटपाट, छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया है। खरगुपुर के व्यक्ति ने पूर्व चेयरमैन समेत 15 लोगों पर कई गंभीर आरोप लगाकर तहरीर दी थी।

खरगूपुर बाजार निवासी एक व्यक्ति ने अदालत के आदेश पर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले नगर पंचायत खरगूपुर के पूर्व चेयरमैन राजीव रस्तोगी अपने कई साथियों के साथ उसके घर पर असलहों के साथ हमला कर दिया।
विज्ञापन


उसकी पत्नी से अभद्रता करते हुए छेड़छाड़ की। उसके घर की दीवाल व दुकान का ताला तोड़कर कई लाख रुपये के जेवरात नगदी आदि लूट ले गये। असलहे के बल पर जानलेवा हमला करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में खरगुपुर पुलिस ने पूर्व चेयरमैन राजीव रस्तोगी, मुन्ना रस्तोगी, राहुल रस्तोगी, सचिन रस्तोगी, चन्दन रस्तोगी, गोपाल, मानस, भोलू रस्तोगी, मोहित रस्तोगी, चुन्नू रस्तोगी, राकेश रस्तोगी, कमलापति, बबलू, अतीक अहमद व मुबीन अहमद के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना खरगूपुर के प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed