फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   आवास की तीसरी किश्त जारी करने में देरी पर सीडीओ खफा

आवास की तीसरी किश्त जारी करने में देरी पर सीडीओ खफा

Wed, 21 Feb 2018 10:33 PM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
आवास की तीसरी किश्त जारी करने में देरी पर सीडीओ खफा

विज्ञापन
आवास का पैसा जारी करने में देरी पर सीडीओ खफा

गोंडा। प्रधानमंत्री आवास के लाभार्भियों की तीसरी किश्त न जारी करने वाले पंचायत सचिवों को मुख्य विकास अधिकारी ने कड़ी फटकार लगाई है। उन्होंने किश्त रिलीज करने में देरी करने वाले पंचायत सचिवों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है।

बुधवार को जिला पंचायत सभागार में आयोजित बैठक मे सीडीओ ने प्रधानमंत्री आवास, मनरेगा व स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाए जा रहे शौचालयों के प्रगति की समीक्षा की और इन्हें समय से पूरा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


जिला पंचायत सभागार में आयोजित इस समीक्षा बैठक में सीडीओ दिव्या मित्तल ने मनरेगा में रुचि न लेने वाले सचिवों को चेतावनी देते हुए कहा कि टारगेट पूरा न होने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों की तीसरी किश्त जारी करने में हो रही देरी पर उन्होंने नाराजगी जताई और पंचायत सचिवों को फटकार लगाते हुए तत्काल तीसरी किश्त का भुगतान जारी करने के निर्देश दिए।


स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों में बनाए जा रहे शौचालयों की समीक्षा के बाद सीडीओ ने इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में परियोजना निदेशक वीरपाल,जिला पंचायत राज अधिकारी घनश्याम सागर समेत सभी विकास खंडों के खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी पंचायत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed