फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   टीईटी परीक्षा आज, तैयारियां पूरी 17-39-46

टीईटी परीक्षा आज, तैयारियां पूरी 17-39-46

Sat, 14 Oct 2017 11:47 PM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
टीईटी परीक्षा आज, तैयारियां पूरी 17-39-46

विज्ञापन
11259 अभ्यर्थी देंगे टीईटी आज, तैयारियां पूरी
11 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में होगी परीक्षा

गोंडा। शिक्षक पात्रता परीक्षा की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर आज होने जा रही इस परीक्षा में 12259 अभ्यर्थी अपनी किस्मत आजमाएंगे। दो पालियों में होने वाली इस परीक्षा की सुचिता व पारदर्शिता को बनाए रखने के लिए 22 मजिस्ट्रेट, 11 पर्यवेक्षक व तीन सचल दल की तैनाती की गई है।
शिक्षक बनने का सपना संजोए 12259 अभ्यर्थियों ने इस बार शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन किया है। पहली पाली में होने वाली प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 6259 अभ्यर्थी अपना भाग्य आजमाएंगे। प्रथम पाली के अभ्यर्थियों में बड़ी संख्या में शिक्षामित्र शामिल हैं। टीईटी पास किए बगैर सहायक अध्यापक के पद पर समायोजित किए गए इन शिक्षामित्रों का समायोजन सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त कर दिया है और टीईटी पास करने के बाद आने वाली नई भर्ती में आवेदन करने का आदेश दिया है। इस आदेश के बाद शिक्षामित्रों की नौकरी दांव पर लग गई है। अपनी नौकरी बचाने के लिए शिक्षामित्रों को हरहाल में टीईटी पास करना जरूरी हो गया है। इसलिए इस बार की टीईटी परीक्षा में जिले के करीब 25 सौ शिक्षामित्र शामिल हो रहे हैं। वहंी दूसरी पाली में होने वाली उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में छह हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। शासन इस परीक्षा की सुचिता को बनाए रखने के लिए कटिबद्ध है और इसके लिए परीक्षा नियामक की तरफ से जिलाधिकारी को दिशा निर्देश जारी किए जा चुके हैं। नकल विहीन परीक्षा के लिए जिला प्रशासन भी पूरी तरह से तैयार है। परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराने के लिए इस बार सीसीटीवी कैमरे से लैस स्कूल व कालेजों को ही परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए दोनों पालियों में 22 मजिस्ट्रेट व 11 पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है जो परीक्षा के दौरान केंद्रों पर मौजूद रहेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक,डायट प्राचार्य व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में बनाए गए तीन सचल दल सतत भ्रमणशील रहकर परीक्षा केंद्रों व अभ्यर्थियों पर नजर रखेंगे। इसके अलावा जिलाधिकारी,मुख्य विकास अधिकारी व पुलिस अधीक्षक भी परीक्षा केंद्रों की निगरानी करेंगे। शनिवार को सभी परीक्षा केंद्रों पर मजिस्ट्रेटों की मौजूदगी में अभ्यर्थियों के सिटिंग प्लान को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन


परीक्षा कक्ष मेें नहीं ले जा सकेंगे मोबाइल
गोंडा। परीक्षा के समय अभ्यर्थी या कक्ष निरीक्षक मोबाइल फोन नहीं ले जा सकेंगे। इसके अलावा कैलकुलेटर,पैन ड्राइव या अन्य किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रानिक गैजेट ले जाने पर पाबंदी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके लिए जिन स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है वहां के प्रधानाचार्यों को व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया जा चुका है। नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयार है।
राम खेलावन वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed