फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   वीजा दिलाने के नाम पर वसूले पांच लाख

वीजा दिलाने के नाम पर वसूले पांच लाख

Sat, 23 Sep 2017 11:32 PM IST
Updated Sat, 23 Sep 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
वीजा दिलाने के नाम पर वसूले पांच लाख

विज्ञापन
वीजा दिलाने के नाम पर पांच लाख वसूले
दो आरोपियों के खिलाफ गबन का केस
अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा। धानेपुर थाना क्षेत्र के रुद्रगढ़ नौसी गांव के रहने वाले दो सगे भाइयों ने गांव के ही युवक से दुबई का स्थायी वीजा दिलाने के नाम पर पांच लाख रुपये वसूल लिए। इसकी जानकारी युवक को दुबई पहुंचने पर हुई। तीन माह बाद वह किसी तरह से वापस अपने घर लौटा और वीजा दिलाने वाले दोनों भाईयों से अपने रुपये वापस मांगे तो रुपये वापस करने के बजाय दोनों भाई उसके साथ मारपीट पर आमादा हो गए। इस मामले में युवक ने धानेपुर थाने में दोनो भाईयों के खिलाफ गबन की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

धानेपुर थाना क्षेत्र के रुद्रगढ़ नौसी गांव के रहने वाले सीताराम के मुताबिक उसके गांव के रहने वाले दो सगे भाईयों फैजान व खतीब ने कुछ दिन पहले उसे सउदी अरब का स्थायी वीजा दिलाने के नाम पर 2.50 लाख रुपये लिए थे। सीताराम ने बताया कि रुपये लेने के बाद उसे तीन माह का अस्थायी वीजा दिला दिया। इस वीजा पर जब वह सउदी अरब पहुंचा तो उसे इस बात की जानकारी हुई। इस पर उसने सउदी में ही फैजान से मुलाकात कर इस बात की शिकायत दर्ज कराई तो फैजान से स्थायी वीजा दिलाने के नाम पर उससे 2.50 लाख रुपये और ले लिए। सीताराम का आरोप है कि इसके बाद फिर से उसे अस्थायी वीजा ही दिया गया। दोबारा शिकायत करने पर उसने घर वापस लौटने पर रुपये वापस करने का भरोसा दिया। इसके बाद सीताराम किसी तरह से अपने घर वापस लौटा। सीताराम का कहना है कि घत्र् पहुंचने पर जब उसने फैजान से अपने रुपये वापस मांगे तो फैजान व उसक ा भाई खतीब उसके साथ मारपीट पर उतारु हो गया। इस मामले में सीतराम ने धानेपुर थाने में फैजान व खतीब के खिलाफ गुमराह कर रुपये हड़पने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष मनीष पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed