फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   अधेड़ पर धारदार हथियार से हमला

अधेड़ पर धारदार हथियार से हमला

Sat, 29 Jul 2017 10:18 PM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
अधेड़ पर धारदार हथियार से हमला

विज्ञापन
अधेड़ पर धारदार हथियार से हमला
हमलावरों ने रात में सोते समय बोला धावा
अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा। तुलसीपुर गांव में शुक्रवार रात अज्ञात हमलावरों ने एक अधेड़ पर धारदार हथियार से हमलाकर घायल कर दिया। हमले में घायल को लोगों ने जिला अस्पताल भेजा जहां उसकी हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया है। घायल के पुत्र ने कोतवाली में हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है।

कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम तुलसीपुर सरैयां निवासी ननके चौबे (50) शुक्रवार की रात में अपने घर के दरवाजे पर सो रहा था। रात में कुछ लोग आये और उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। उसकी चीख पुकार से जब तक घर के लोग जागकर हल्ला मचाते हमलावर भाग निकले। लोगों ने घायल ननके को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां उसका प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। इस बावत शिव कुमार ने बताया कि उसकी किसी से रंजिश नही है। हमला करने वाले अज्ञात लोग हैं। उसने कोतवाली में घटना की तहरीर दी है। इस बावत कोतवाल सदानन्द सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed