फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   48 घंटे की बरसात में पटरी से उतरा जनजीवन

48 घंटे की बरसात में पटरी से उतरा जनजीवन

Thu, 06 Jul 2017 02:47 AM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 02:47 AM IST
विज्ञापन
48 घंटे की बरसात में पटरी से उतरा जनजीवन
48 घंटे की बरसात से पटरी से उतरा जनजीवन
विज्ञापन

सड़कें बनी तालाब तो कई इलाकों की गुल हुई बिजली
अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा। 48 घंटे से कभी रुक-रुक कर तो कभी मूसलाधार हो रही बरसात के चलते शहर व देहात क्षेत्र की तमाम सड़कें तालाब में तब्दील हो गई हैं। वहीं तमाम इलाकों की बिजली बरसात में बेपटरी हो गई है। 48 घंटे से बारिश का कहर जहां रुकने का नाम नहीं ले रहा, वहीं लगातार हो रही बूंदाबांदी से कच्चे घरों के गिरने की आशंका भी बढ़ गई है।
गोंडा शहर की अगर बात करें तो यहां लखनऊ से गोडा आने वाली मुख्य सड़क का नजारा एक दो नहीं बल्कि कई जगहों पर तालाब जैसा हो गया है। करनैलगंज में 132 केवी बिजलीघर के सामने से लेकर बस स्टाप, स्टेट बैंक के निकट, सकरौरा चौराहा, हुजूरपुर तिराहा के पास गोंडा-लखनऊ मार्ग पर दो-दो फि ट के गहरे गड्ढे हो गए हैं। जहां पिछले 48 घंटे से हो रही बरसात से सड़के तालाब जैसी नजर आने लगी हैं। छोटे वाहनों के निकलने पर उसकी पहिया पूरी तरह पानी में डूबा होता है। जबकि इसी रोड पर शहर में अम्बेडकर चौराहे, जिला अअस्पताल, एलबीएस चौराहे, जयनारायण चौराहे व जीसीआईसी के पास सड़के पूरी तरह तालाब नजर आने लगी है।
विज्ञापन

वहीं मसकनवा बाजार से सटे भोपतपुर बाजार में खरगूपुर बाजार, बालपुर-परसपुर, परसपुर-पसका रोड पूरी तरह जलभराव की गिरफ्त में है। इसके साथ ही बारिश में बिजली की लाइनें भी ब्रेकडाउन में चल रही हैं। बुधवार को जहां सिविल लाइन से निकले टाउन नम्बर 6 फीडर की बिजली चार घंटे से ऊपर ब्रेकडाउन में रही तो वहीं रह-रह कर बड़गांव, आवास विकास, सिविल लाइन व झंझरी बिजलीघरों की बिजली भी फाल्ट के चलते गुल रही। जबकि ठीक ऐसा ही हाल ग्रामीण क्षेत्र के बिजलीघरों का भी रहा। बालपुर में मंगलवार रात लोग बिजली के लिए परेशान रहे। लेकिन बिजली लाइन के फाल्ट में होने से उन्हें बिजली नहीं मिली। बालपुर उद्योग व्यापार मण्डल के अध्यक्ष अब्दुल शहीद ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर बिजली सप्लाई बहाल नहीं हुई तो इसके लिए व्यापारियों को बड़ा आन्दोलन करने के लिए विवश होना पड़ेगा। वहीं करनलैगंज, मनकापुर, मसकनवा, इटियाथोक, खरगूपुर के बिजली उपभोक्ताओं को भी बिजली की दुश्वारियों से जूझना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed