{"_id":"5e135fe08ebc3e87f440d30c","slug":"83-thousand-candidates-of-the-board-will-get-the-chance-for-name-modification-gonda-news-lko501527122","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड के 83 हजार परीक्षार्थियों को मिलेगा नाम संशोधन का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड के 83 हजार परीक्षार्थियों को मिलेगा नाम संशोधन का मौका
विज्ञापन
गोंडा। यूपी बोर्ड की वर्तमान सत्र की परीक्षा में परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र मिलने के बाद भी नाम संशोधन का अवसर प्रदान किया जायेगा। इससे जिले के कुल लगभग 83 हजार परीक्षार्थी लाभान्वित होंगे। जिले के सभी 483 माध्यमिक स्कूलों के प्रधानाचार्यों को इस बारे में निर्देश जारी किये गये हैं। डीआईओएस अनूप कुमार ने बताया कि वेबसाइट पर प्रवेश पत्र जारी होने के बाद सभी परीक्षार्थी अपने प्रवेश पत्र को देखकर कोई भी गलती होने पर संशोधित कर सकेंगे।
बता दें कि यह पहली बार होगा कि जब यूपी बोर्ड की ओर से प्रवेश पत्र छपने के बाद परीक्षार्थियों को उनके नाम और माता-पिता आदि के नाम में संशोधन का मौका दिया जायेगा। महत्वपूर्ण यह है कि यह संशोधन विद्यालयों के प्रधानाचार्य की आईडी के होगा। इसलिए खासकर सभी परीक्षार्थियों के लिए यह मौका होगा कि वे प्रवेश पत्र जारी होने के बाद पूरी डिटेल चेक कर लें। कोई भी गड़बड़ी होने पर संबंधित स्कूल के प्रधानाचार्य से मिलकर अपनी गलती को सुधरवा सकेंगे।
परिणाम घोषित होने से पहले एक बार खुलेगी वेबसाइट
डीआईओएस अनूप कुमार ने बताया कि ऐसा पहली बार होगा कि यूपी बोर्ड की वेबसाइट परिणाम घोषित होने से पहले भी एक बार खोली जायेगी। ऐसा केवल परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए ही किया जा रहा है। बोर्ड ने पहली बार अभिभावकों से भी नाम सही होने का प्रमाण पत्र लिया है। पहले भी एक बार वेबसाइट पर संशोधन हो चुका है।
विज्ञापन
गड़बड़ी होने पर अपने स्कूल ही जायें
बोर्ड की वेबसाइट पर प्रवेश पत्र अपलोड होने के बाद प्रिंट निकलवाकर देखें। अगर कोई गलती होती है तो अपने विद्यालय में जाकर प्रधानाचार्य से तत्काल मिलें। परीक्षार्थी के नाम, माता-पिता के नाम और जन्म तिथि में कोई त्रुटि समझ में आती है तो उसे प्रधानाचार्य को तुरंत बतायें। प्रधानाचार्य अपनी आईडी से बोर्ड की वेबसाइट पर संशोधन कर सकेगा।
बोर्ड परीक्षा में विद्यार्थियों की संख्या
कक्षा बालक बालिका कुल संख्या
हाईस्कूल 25342 19910 45252
इंटरमीडिएट 20867 16579 37446
कुल योग 46209 36489 82698