{"_id":"644eafcf0634d8bc21062e36","slug":"825-vehicles-will-be-acquired-in-civic-elections-gonda-news-c-13-1-209659-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: निकाय चुनाव में 825 वाहनों का होगा अधिग्रहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: निकाय चुनाव में 825 वाहनों का होगा अधिग्रहण
Sun, 30 Apr 2023 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 30 Apr 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। निकाय चुनाव को लेकर संभागीय परिवहन विभाग ने तैयारी कर ली है। चुनाव में 825 वाहनों का अधिग्रहण किया जाएगा। प्रभारी सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) शैलेंद्र तिवारी ने बताया कि पोलिंग पार्टियों के लिए 225 बसें व 600 हल्के वाहनों का अधिग्रहण किया गया है। इनमें से सौ स्कार्पियो व बोलेरो वाहन पुलिस टीमों को दिए जाएंगे। शेष 500 वाहनों को रिजर्व में रखा जाएगा। चिह्नित किए गए सभी वाहनों के मालिकों को अधिग्रहण का नोटिस भेजा गया है।
निकाय चुनाव के लिए अधिग्रहण किए गए वाहनों को शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज टाॅमसन मैदान में खड़ा किया जाएगा। यहीं से पोलिंग पार्टियों व पुलिस टीमों को वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे। यहां निकायवार दूरी के हिसाब से वाहनों को खड़ा किया जाएगा। जिससे पोलिंग पार्टियों को समय से पोलिंग बूथों पर भेजा जा सके। सबसे आगे मनकापुर, तरबगंज, खरगूपुर, नवाबगंज, धानेपुर, करनैलगंज, परसपुर, बेलसर, कटरा बाजार व सबसे बाद में सदर निकाय के वाहनों को खड़ा किया जाएगा।