फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   शहर में शौचालय निर्माण को छोड़कर संस्था लापता

शहर में शौचालय निर्माण को छोड़कर संस्था लापता

Sat, 02 Mar 2019 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
शहर में शौचालय निर्माण को छोड़कर संस्था लापता

विज्ञापन
शहर में शौचालय निर्माण अधूरा छोड़ भागी संस्था

गोंडा। स्वच्छता अभियान से शहर के कई वार्डों में सार्वजनिक शौचालय के निर्माण की कवायद फंस गई है। निर्माण करा रही संस्था आधा अधूरा निर्माण छोड़कर लापता हो गई है।

इससे शौचालयों का निर्माण रुक गया है और स्वच्छता अभियान को झटका लगा है। अधूरे निर्माण कार्यों की नगर पालिका परिषद ने जांच कराई तो निर्माण की गुणवत्ता में कमी मिली।
विज्ञापन


इसके अलावा संस्था की ओर से कार्य में रुचि नही लिया जा रहा था। नपाप ने संस्था के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दिया है। नोटिस जारी कर पूरी रिपोर्ट मांगी है।

जिला प्रशासन स्वच्छ भारत मिशन के तहत 95 प्रतिशत शौचालयों के निर्माण पर बधाइयां दे रहा है। वहीं प्रशासन के नाक के नीचे ही बने शौचालय अपने पूर्ण निर्माण को तरस रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर में वार्डों में शौचालय बनाये गए जो अभी तक पूरा नही हुआ हालात यह है कि अंदर लगे सामान भी अस्त व्यस्त हो चुके हैं। 27 वार्डों में 35 शौचालयों का निर्माण होना था।

34 लाख 30 हजार की लागत से होने वाले निर्माण का कार्य लखनऊ की एक संस्था को शासन से ही कार्य मिला था। संस्था को सार्वजनिक स्थानों पर एक पुरुष व एक महिला शौचालय का निर्माण करना था।

इससे शहर में आने वाले लोगों को शौचालय की सुविधा मिल जाती। लेकिन संस्था बीच में ही काम छोड़कर फरार हो गई।

शौचालय नगर के माकार्तिगंज का है जहां बने पुरुष व महिलाओं के लिए शौचालय बदहाली की मार झेल रहा है। लोगों का कहना है कि यह कभी चालू ही नही हुआ यह बन के तो तैयार हो गया लेकिन अभी तक इसका संचालन ही नहीं हुआ।

सरकार की स्वच्छता पर मंशा जगजाहिर है। प्रधानमंत्री ने खुद स्वच्छ भारत अभियान शुरू किया लेकिन आज जहां सरकार अपने कामों का हिसाब दे रही है वहीं जिला मुख्यालय पर शौचालयों की स्थिति ऐसी है।

शिव कुमार स्थानीय का कहना है कि एक लाख में यह शौचालय का निर्माण कराया गया जो अब खुद गंदगी का अड्डा बन चुका है। इसी तरह बड़गांव चौराहे स्थित शौचालय की भी यही स्थिति पाई गई वहाँ भी शौचालय जिसकी टंकी गिर चुकी है पाइप उखड़ गये है।


यह शौचालय बनाने की कंपनी सीधे शासन द्वारा नामित थी। गुणवत्ता के दृष्टिगत रखते हुए कंपनी का काम रोक दिया गया है। उसके खिलाफ हम जो भी नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
विकास सेन, ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed