फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   गांवों की बिजली पर लगा आंधी-पानी का ग्रहण

गांवों की बिजली पर लगा आंधी-पानी का ग्रहण

Fri, 01 Jun 2018 11:15 PM IST
Updated Fri, 01 Jun 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
गांवों की बिजली पर लगा आंधी-पानी का ग्रहण
खंभों के टूटने से 300 गांव की बिजली गुल
विज्ञापन


गोंडा। आंधी-पानी के चलते देहात क्षेत्र की बिजली बहाल करा पाने में पावर कारपोरेशन अधिकारियों के पसीने छूटने लगे हैं। हालत यह है कि अभी तीन दिन पहले आई आंधी के ही जख्म पूरी तरह से नहीं भरे थे कि शुक्रवार भोर में एक बार फिर से आए आंधी-पानी ने कई गांवों को अंधेरे मे डुबो दिया।

अलग-अलग बिजलीघरों से जुड़े करीब 300 से ऊपर गांवों की सप्लाई आंधी-पानी में 500 से ऊपर बिजली के खंभों के टूटने के कारण बंद चल रही है। इसको दुरुस्त करने में पावर कारपोरेशन को कम से कम 15 दिन का समय लग सकता है।
विज्ञापन


पिछले एक हफ्ते से रह-रह कर आने वली ऐसी ही आंधी पावर कारपोरेशन को छकाए है। अभी तीन दिन पहले बुधवार रात आई आंधी में 450 के करीब बिजली के खंभे अलग-अलग बिजलीघरों के क्षेत्र में टूट गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि शुक्रवार की सुबह एक बार फिर से आई आंधी में 50 से ऊपर बिजली के खंभे बरसात के दौरान कई जगहों पर पेड़ गिरने से धराशाई हो गए। शहर के मोहल्ला आवास विकास में बभनी तालाब के पीछे एक भारी-भरकम पेड़ गिरने से 33 हजार फीडर की लाइन तीन जगहों से खंभे टूटने के कारण डैमेज हो गई।

जबकि करनैलगंज, परसपुर, मनकापुर, घारीघाट सहित अन्य बिजलीघरों के इलाकों में भी बिजली के खंभे व लाइन टूटकर नीचे आ गई है।

शहर के आवास विकास इलाके में सुबह चार घंटे तक लोगों को इसी के चलते बिजली संकट से भी जूझना पड़ा। जबकि शहर के ही पॉलीटेक्निक, आईटीआई, सिविल लाइन टाउन नंबर दो, चार, एक व तीन के अलावा झंझरी बिजली घर के भी तीन फीडर दो से तीन घंटे के लिए ब्रेकडाउन में रहे।

उधर शुक्रवार को आई आंधी-पानी से 220 केवी जेल रोड व 132 केवी करनैलगंज, मनकापुर, नवाबगंज से चलने वाले मनकापुर, नवाबगंज, डुमरियाडीह, खोरहंसा, आर्यनगर, घारीघाट, भंभुवा, परसपुर, कटराबाजार, बालपुर, मसकनवा की बिजली भी 33 केवी लाइन का फाल्ट अटेंड होने तक 6 से 7 घंटों के लिए बाधित रही।

जबकि बुधवार व शुक्रवार को आई आंधी में 500 से ऊपर बिजली के खंभों के टूटने के कारण 11 केवी फीडरों से संचालित 300 से ऊपर गांवों की बिजली अभी भी बंद चल रही है।

सभी उपखंड अधिकारियों व इलाकाई अवर अभियंताओं से उनके यहां जहां कहीं भी बिजली की लाइनें आंधी-पानी में डैमेज हुई है। कई जगहों से उन्हें इसके एस्टीमेट मिले भी हैं।


आपदा राहत में इन लाइनों का काम कराया जाएगा। जिसकी पूरी प्रक्रिया को संपादित करने का वह अपने स्तर से भरसक प्रयास भी कर रहे हैं। प्रयास पूरा है कि कम से कम समय में सभी जगहों की बिजली पहले की तरह नार्मल हो जाए।
-आरके श्रीवास्तव, मुख्य अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed