{"_id":"5a74ab9e4f1c1b8d268b7ea9","slug":"81517595550-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज के रचनात्मक विकास के लिए करें अनुभवों का प्रयोग-डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज के रचनात्मक विकास के लिए करें अनुभवों का प्रयोग-डीएम
Updated Fri, 02 Feb 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
समाज के रचनात्मक विकास के लिए करें अनुभवों का प्रयोग : डीएम
गोंडा। लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय परिसर में चल रहे स्काउट़्स रोवर/रेंजर्स के प्रशिक्षण शिविर में शुक्रवार को कैंप फायर कार्यक्रम सांस्कृृतिक प्रस्तुतियों से सराबोर रहा। कैंप फायर कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रुप में जिलाधिकारी ने अग्नि प्रज्जवलित कर किया।
कार्यक्रम में स्काउट के छात्र छात्राओं ने अपने नाट्य कार्यक्रमों के जरिए महिला सशक्तीकरण समेत ग्राम पंचायतों में महिलाओं की भागीदारी को लेकर जागरुक किया।
लाल बहादुर शाष्त्री महाविद्यालय के स्काउट़़्स रोवर/रेंजर्स के प्रशिक्षण शिविर में कैंप फायर कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी जेबी सिंह ने कहा कि शिविर से प्राप्त अनुभवों का प्रयोग स्काउट्स रोवर/रेंजर्स समाज के रचनात्मक विकास के लिए करें।
विज्ञापन
अध्यक्षता कर रहे पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह ने उदद्ेश्यपरक प्रस्तुतीकरण की प्रशंसा करते हुए रोवर/रेंजर्स को समाज के लिए उपयोगी बनने की सीख दी। कैंप फायर कार्यक्रम में रेंजर रत्ना सिंह ने स्वागत नृत्य व शिल्पा सिंह ने स्वगत गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद रेंजर्स की विभिन्न टोलियों ने महिला सशक्तीकरण, ग्राम पंचायतों में महिलाओं की भागीदारी विषय पर नाटक का मंचन कर लोगों को जागरुक किया।
सशक्त संवाद,भाव अभिनय,प्रस्तुतीकरण,गीत संगीत, नृत्य व नाट्य मंचन से रोवर/रेंजर्स ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मंचन में छात्रा वैष्णवी सिंह, रत्ना सिंह, प्रिया सिंह, ज्योति, दिव्या, पिंकी, प्रगति, अपर्णा, तन्वी व रोवर पंकज, आशीष, सुनील, अनुज, गुफरानुल, अफजल, शिवपूजन व रंजीत ने अपने प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोह लिया।
कैंप फायर के अवसर पर कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. एपी तिवारी, डा श्याम बहादुर सिंह, डा आरबी सिंह बघेल, ज्ञानेश कुमार गुप्ता, आदिल, घनश्याम पांडेय, अशोक, अनुज, अनुराग, आनंद ने कार्यक्रम को बेहतर बनाने में सहयोग किया। कार्यक्रम का संचालन मुख्यालय आयुक्त स्काउट्स उच्च शिक्षा ने किया।