{"_id":"59c545b74f1c1b1f688b5f52","slug":"81506100663-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने मिशन इन्द्र धनुष की समीक्षा कर जिम्मेदारों को दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने मिशन इन्द्र धनुष की समीक्षा कर जिम्मेदारों को दी चेतावनी
Updated Fri, 22 Sep 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अक्टूबर से जनवरी तक चलेगा मिशन इन्द्र धनुष
डीएम ने मिशन इन्द्र धनुष की समीक्षा कर जिम्मेदारों को दी चेतावनी
गोंडा। मिशन इन्द्र धनुष योजना के लिए अब तक लिस्ट तैयार न होने पर डीएम ने जिम्मेदार अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने 30 सितम्बर तक बच्चों व गर्भवती महिलाओं की पूरी सूची तथा माइक्रोप्लान उपलब्ध कराने के सख्त निर्देश दिए हैं।
शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित मिशन इन्द्र धनुष की तैयारी बैठक के दौरान डीएम जेबी सिंह ने समीक्षा के दौरान निर्देश जारी किए हैं। जनपद में सघन मिशन इन्द्र धनुष कार्यक्रम का आयोजन 7 अक्टूबर, 9 नवम्बर, 7 दिसम्बर 2017 तथा 7 जनवरी 2018 को आयोजित किया जाना है जिसमें 2 वर्ष के सभी बच्चों तथा गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जाएगा। मुख्य चिकित्साधिकारी को डीएम ने निर्देश दिए कि वे स्वयं पूरे कार्यक्रम की मानीटरिंग करें तथा रोजाना समीक्षा कर साप्ताहिक रिपोर्ट से उन्हें अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि सभी सम्बन्धित विभागों जैसे आईसीडीएस, बेसिक शिक्षा से समन्वय बनाकर ड्यू लिस्ट तैसार कराएं तथा प्रत्येक दशा में यह सुनिश्चित करें कि कोई भी बच्चा या गर्भवती महिला टीकाकरण से वंचित न रहने पाए। डब्लूएचओ द्वारा जारी की गई रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए डीएम ने फिसड्डी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि वे अभी सुधार कर लें वरना कठोर कार्रवाई की जाएगी। एसीएमओ डा0 राकेश अग्रवाल ने बताया कि मिशन इन्द्रधनुष कार्यक्रम में ग्यारह मंत्रालयों का सहयोग लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी प्रभारी चिकित्साधिकारी कार्यक्रम विभाग के साथ समन्वय बनाकर हेड काउन्ट करा लें। उन्होंने बताया कि पूरे जनपद में 25 प्रतिशत बच्चे व महिलाएं सूची से वंचित हैं जिन्हें सूची में शामिल कर टीकाकरण किया जाना है। बैठक में एडीएम रत्नाकर मिश्र, सीआरओ एके शुक्ल, सीएमओ डा0 संतोष श्रीवास्तव, एसीएमओ डॉ. राकेश अग्रवाल, डीपीओ विजय श्री, बीएसए संतोष देव पाण्डेय, डब्लूएचओ की अधिकारी, सभी खण्ड विकास अधिकारीगण, प्रभारी चिकित्साधिकारीगण, सीडीपीओ उपस्थित रहीं।