{"_id":"598f2e064f1c1b96558b45bc","slug":"81502555654-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परसपुर में गा्रमीणों ने फिर से काटा एल्गिन चरसड़ी रिंग बांध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परसपुर में गा्रमीणों ने फिर से काटा एल्गिन चरसड़ी रिंग बांध
Updated Sat, 12 Aug 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
परसपुर में ग्रामीणों ने फिर से काटा रिंग बांध
बाढ़ कार्य खंड के जिलेदार ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कराया केस
अमर उजाला ब्यूरो
परसपुर गोंडा। बाढ़ की त्रासदी से बचने के लिए शनिवार को परसपुर क्षेत्र में ग्रामीणों ने फिर से एल्गिन चरसड़ी रिंग बांध का कुछ हिस्सा चरसड़ी के समीप काट डाला। वहीं लगातार इस बंधे में हो रही कटान के बाद शनिवार को होश में आए बाढ़ कार्य खंड के एक कर्मचारी ने परसपुर थाने में अज्ञात लोंगों के खिलाफ बांध काटने की रिपोर्ट दर्ज कराईा है।
करनैलगंज क्षेत्र में व्यापक तबाही मचा रही घाघरा नदी का पानी परसपुर क्षेत्र में भी पहुंच गया है। इस क्षेत्र में करीब दर्जन भर गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। इस बाढ़ के कारण कई स्कूल बंद हों गए है साथ ही लोगों की फसलों को भारी नुकसान पहुंच रहा है। चूंकि सरकारी मशीनरी करनैलगंज के बाढ़ प्रभावित इलाकों में लगी हुई है इसलिए परसपुर की तरफ किसी का ध्यान नही जा रहा है। अफसरों की अनदेखी व बाढ़ से बचने की कवायद में ग्रामीणों ने बांध को काटने का नायाब तरीका खोज निकाला है। बांध कटने से होने वाले नुकसान को नजरअंदाज कर चार दिन पहले गा्रमीणों ने एल्गिन चरसड़ी रिंग बांध का कुछ हिस्सा काट डाला था। इसके बाद लगातार बंधे को काटने का सिलसिला जारी है। शनिवार को भी चरसड़ी गांव के पास ग्रामीणों ने बांध को काट दिया। लगातार हो रही कटान की सूचना पर जागे बाढ़ कार्य खंड के जिलेदार हेमंत कुमार सिंह ने शनिवार को परसपुर थाने में अज्ञात लोगो कें खिलाफ बांध को काटने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।