फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   भाजपा के सता मद को चूर -चूर कर देगा सपा-बसपा गठबंधन

भाजपा के सता मद को चूर -चूर कर देगा सपा-बसपा गठबंधन

Tue, 15 Jan 2019 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jan 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
भाजपा के सता मद को चूर -चूर कर देगा सपा-बसपा गठबंधन
भाजपा के सत्ता मद का चूर करेगा सपा-बसपा गठबंधन
विज्ञापन


गोंडा। समाजवादी पार्टी व बहुजन समाज पार्टी का गठबंधन भाजपा के सत्ता मद को चूर-चूर कर देगा। इसके पहले भी जब-जब दोनों धर्म निरपेक्ष ताकतें एक हुई थी तब भाजपा की जमानत नहीं बची थी।

यह बात मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के जन्म दिवस पर गांधी पार्क में आयोजित कार्यक्रम पूर्व मंत्री विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह ने कही।

उन्होंने कहा कि यह गठबंधन बहुत पहले हो जाना चाहिए था, लेकिन अब भी देर नहीं हुई है। हाथी व साइकिल साथ साथ चली तो कमल का मुरझाना तय है।

गोंडा प्रभारी राजिक उस्मानी ने कहा कि भाजपा ने जनता से जो वादे किए थे, एक भी पूरे नहीं किए। अब जनता ठान चुकी है कि अगली बार कमल को उखाड़ कर फेंक देना है।
विज्ञापन


मसूद आलम खा ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि आज से ही हम ठान लें कि हम जनता के बीच जाकर सपा व बसपा के पिछले शासन की उपलब्धियां गिनाते हुए भाजपा के झूठे दावों की पोल खोल अभियान शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जोन इंचार्ज राम बरन मौर्या जबकि अध्यक्षता मंडल जोन इंचार्ज पूर्व राज्य मंत्री रविकुमार गौतम ने की। जिलाध्यक्ष तिलक राम भारती ने आए हुए अतिथियों के प्रति आभार जताया।

जनसभा को पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे, वरिष्ठ नेता प्रमोद पांडेय, राहुल शुक्ल, राजेश दीक्षित, मो.फहीम, नुसरत अली फाती, विजय कुमार गौतम, पप्पू सिंह परास, संतोष तिवारी, अब्दुल कलाम मलिक, पूर्व हरिश्चंद्र गौतम ने संबोधित किया।


मौके पर जगदीश पटेल, इरफान खां, जियाऊर रहमान, जफीर अहमद, लालचंद गौतम, मनोज कनौजिया, फरमान खां, शाहिद सिद्दीकी, राजू लारी, खुरशेद अजहरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed