{"_id":"5a81c1324f1c1b1d368b9dc6","slug":"71518453042-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशनर के खाते से निकाल लिए 2.56 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशनर के खाते से निकाल लिए 2.56 लाख
Updated Mon, 12 Feb 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेंशनर के खाते से निकाल लिए 2.56 लाख
करनैलगंज(गोंडा)। स्वास्थ्य विभाग के एक रिटायर कर्मचारी के पेंशन खाते से उचक्कों ने दो लाख छप्पन हजार रुपये उड़ा दिये। सोमवार को जब वह बैंक से पेंशन निकालने पहुंचा तो उसके खाते में पैसा ही नहीं था। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
मामला भारतीय स्टेट बैंक करनैलगंज से जुड़ा है। ग्राम करुवा के मजरा गोनई गोसांई पुरवा निवासी राम अछैबर स्वास्थ्य विभाग रिटायर हुए थे। उनका बैंक खाते से एटीएम संचालित था। नवम्बर में वे एटीएम से पैसा निकालने के लिए आये थे।
उसी समय किसी ने उनका एटीएम बदल लिया। सोमवार को जब बैंक से वह पेंशन की राशि निकालने के लिए पहुंचे तो उसके खाते में पैसा ही नहीं था। खाते में जमा 2 लाख 56 हजार रुपये कई किस्तों में निकालने का मामला सामने आया।
विज्ञापन
उनका कहना है कि उन्होंने नवम्बर के बाद से कोई पैसा नहीं निकाला। बैंक स्टेटमेंट से उसके साथ हुई धोखाधड़ी की बात सामने आई। पीड़ित ने मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। उधर कोतवाल वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज कराकर पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।