{"_id":"598c8af54f1c1b115a8b49bb","slug":"71502382837-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2 से 19 साल बच्चों को खिलाई कीड़े की दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2 से 19 साल बच्चों को खिलाई कीड़े की दवा
Updated Thu, 10 Aug 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
(लीड)
जागरूकता रैली निकाल मनाया कृमि रोधी दिवस
- 2 से 19 साल बच्चों को खिलाई कीड़े की दवा
गोंडा। गुरुवार को जिलेभर के सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में 2 से 19 साल के बच्चों को पेट में होने वाले कीड़ों से बचाने के लिए एल्बेंडाजाल की दवा खिलाई गई। पंत नगर स्थित कंपोजिट विद्यालय से सीएमओ डॉ.आभा आशुतोष ने बच्चों को कृमि रोधक दवा खिलाकर इस अभियान की शुरूआत की। वहीं जिले भर की 16 सीएचसी-पीएचसी में भी इसको लेकर बच्चों को दवा खिलाई गई।
सीएमओ डॉ.आभा आशुतोष ने बताया कि 2 से 19 साल तक के बच्चों को पेट की बीमारियों से बचाने के लिए एल्बेंडाजाल की यह टेबलेट पूरे जिले में खिलाई जा रही है। सरकारी विद्यालयों के अलावा प्राइवेट विद्यालयों में स्वास्थ्य कार्यकर्ता जा-जा कर बच्चों को इसकी दवाई खिला रहे हैं। जो बच्चे गुरुवार को दवाई खाने से वंचित रह जाएंगे, उन्हें यह दवाई आगामी 17 अगस्त को खिलाई जाएगी। उधर गुरुवार को कृमि रोधी दिवस के मौके पर रगड़गंज स्थित एक विद्यालय से जागरूकता रैली निकाली गई। जिसे भाजपा मंडल महामंत्री तथा ग्राम प्रधान परसदा राघवराम तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विद्यालय के प्रशासक लोकपति तिवारी ने बच्चों को कृमि के दुष्प्रभावों तथा इससे बचाव के बारे में जानकारी दी। जागरूकता रैली प्रधानाचार्या अलका तिवारी और उमेश कुमार सिंह के निर्देशन में निकाली गई। इस मौके पर अवधेश तिवारी, राकेश कौशल, वंशराज पांडेय, केदारनाथ मिश्रा, रामजनम सिंह, राम शंकर यादव, दिवाकर मिश्रा, नीलम तिवारी, वर्तिका शुक्ला, रामचंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे। वहीं आदर्श बाल विद्यापीठ उमरी में 200 व प्राथमिक विद्यालय जफरापुर में 104 बच्चों को दवा खिलाई गई। इस दौरान प्रधानाध्यापक मणिबाला सिंह, रवींद्र सिंह आदि मौजूद रहे।