{"_id":"5964f64d4f1c1b2f548b456b","slug":"71499788877-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैनाती गोंडा में संबद्धता अंबेडकरनगर में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैनाती गोंडा में संबद्धता अंबेडकरनगर में
Updated Tue, 11 Jul 2017 09:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तैनाती गोंडा में नौकरी अंबेडकरनगर में
महिला सफाई कर्मी के राजनीतिक रसूख के आगे विभाग बेबस
खेल मंत्री ने की संबद्धता बढ़ाने की सिफारिश
उमानाथ तिवारी
गोंडा। पंचायतराज विभाग के खेल निराले हैं। अगर आपके पास पंहुच है तो आप जहां चाहे नौकरी कर सकते हैं। जिले में तैनात एक महिला सफाई कर्मी ने अपने ऐसे ही राजनीतिक रसूख के बलबूते अपनी संबद्धता अंबेडकरनगर जिले में करा ली। खास बात यह है कि इस सरकार में उसको वहीं रखने के लिए खेल मंत्री ने सिफारिश की है।
जिले के मनकापुर ब्लाक की रहने वाली मंजू देवी को फरवरी 2009 में सफाई कर्मचारी की नौकरी मिली थी। उसे मनकापुर के कुड़वा जंगली ग्राम पंचायत के राजस्व ग्राम बुटहा में तैनाती दी गई थी। नौकरी मिलने के बाद उसने अपने तबादले के प्रयास शुरू कर दिए। अपनी राजनैतिक पहुंच के जरिए उसे सफलता भी मिली जब 1 अगस्त वर्ष 2016 मे निदेशक पंचायती राज ने उसे गोंडा से हटाकर अंबेडकर नगर में जिला पंचायत राज अधिकारी के कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया। साथ ही संबद्धता अवधि के दौरान उसका वेतन गोंडा जिले से निर्गत करने का आदेश भी जारी कर दिया गया। वर्तमान समय मे मंजू देवी नौकरी तो अंबेडकर नगर जिले कर रही हैं, लेकिन उसका वेतन गोंडा जिले से मिल रहा है।
इनसेट
मंत्री की संस्तुति पर बढ़ाई गई संबद्धता
पंचायती राज निदेशक ने मंजू देवी को 31 जुलाई 2017 तक के लिए अंबेडकर नगर जिले मे संबद्ध किया था। यह संबद्धता इसी महीने में खत्म हो रही है, लेकिन महिला सफाई कर्मी ने एक बार फिर से अपने रसूख के बलबूते संबद्धता बढ़वाने में सफल रही है। इस बार मंजू की संबद्धता बढ़ाने के लिए खेल मंत्री चेतन चौहान ने पंचायती राज निदेशक को पत्र लिखा है और निदेशक ने इसी पत्र का हवाला देकर एक बार फिर मंजू देवी की संबद्धता बढ़ा दी है।
विज्ञापन
इनसेट
जिले भर मे 240 सफाई कर्मियों की है संबद्धता
गांव में सफाई न करनी पडे़ इसके लिए सफाई कर्मी ले देकर अपनी संबद्धता ब्लाक या जिला मुख्यालय पर करा लेते हैं। वर्तमान समय मे करीब 64 सफाई कर्मी जिला पंचायतराज अधिकारी समेत मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों मे संबद्ध हैं। इसके अलावा 176 सफाई कर्मियों ने ब्लॉक मुख्यालयों पर अपना अटैचमेंट करा रखा है। इस खेल से इनके मूल तैनाती वाले गांव मे सफाई व्यवस्था ध्वस्त है। जिले के तत्कालीन जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने पंचायती राज निदेशक के आदेश का हवाला देकर 22 मई 2017 को सभी सफाई कर्मचारियों की संबद्धता निरस्त करने के आदेश दिए थे। इसके बावजूद संबद्धता का खेल बेरोकटोक चल रहा है। उत्तर प्रदेश पंचायती राज सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री राघवेंद्र तिवारी ने आयुक्त को शिकायती पत्र देकर सफाई कर्मियों की संबद्धता निरस्त करने की मांग की है।
इनसेट
मंजू देवी को पंचायती राज निदेशक के आदेश पर अंबेडकर नगर जिले में संबद्ध किया गया है। वह वर्तमान समय में डीपीआरओ कार्यालय मे तैनात हैं। निदेशक के आदेश पर ही उसे जिले से वेतन दिया जा रहा है।
-घनश्याम सागर, जिला पंचायत राज अधिकारी