फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   दबंगों ने रसोईया चयन के विवाद में प्रधानाध्यापक को पीटा

दबंगों ने रसोईया चयन के विवाद में प्रधानाध्यापक को पीटा

Wed, 05 Jul 2017 05:47 AM IST
Updated Wed, 05 Jul 2017 05:47 AM IST
विज्ञापन
दबंगों ने रसोईया चयन के विवाद में प्रधानाध्यापक को पीटा
दबंगों ने रसोइया चयन के विवाद में प्रधानाध्यापक को पीटा
विज्ञापन

फाड़े अभिलेख, जान से मारने की धमकी
अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा। रसोइया चयन के मामले को लेकर मंगलवार को कुछ दबंग युवकों ने एक स्कूल में घुसकर वहां के प्रधानाध्यापक को जमकर पीटा। विरोध करने पर सरकारी अभिलेख फाड़ दिए और जाने से मारने की धमकी दी। प्रधानाध्यापक ने किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई। इस मामले में स्कूल के प्रधानाध्यापक ने पांच लोगो के खिलाफ वजीरगंज थाने में तहरीर दी है। इस दबंगई से स्कूल के शिक्षक व बच्चों में दहशत है।

मामला वजीरगंज शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय परसहना का है। यहां के प्रधानाध्यापक शशिभान यादव के मुताबिक पिछले सत्र में विद्यालय की छात्र संख्या सौ के ऊपर थी जिसके आधार पर सुशीला, तीजा व सोहरता का चयन रसोइया के पद पर किया गया था। इस बार छात्र संख्या सौ से कम हो जाने के कारण एक रसोइया को हटाया जाना था। चूंकि तीजा व सोहरता दोनाें विधवा है इसलिए नियमों के मुताबिक उन्हें नहीं हटाया जा सकता था। इस पर उन्हाेंने सुशीला को छात्र संख्या के पूरा होने तक स्कूल आने से रोक दिया था। प्रधानाध्यापक का कहना है कि इसी नाराजगी को लेकर मंगलवार को लिदेहना गांव की रहने वाली रसोइया सुशीला का बेटा विनोद अपने तीन अन्य साथियों के साथ स्कूल में आ धमका और बिना किसी बात के उन पर हमला कर दिया। चारों लोगों ने उसे जमकर पीटा। विरोध किया तो स्कूल के अभिलेख फाड़ दिए और जान से मार देने की धमकी दी। प्रधानाध्यापक का कहना है कि आरोपी हाथ में असलहा लिए हुए थे जिससे बच्चों में दहशत फैल गई है। इस मामले में प्रधनाध्यापक शशिभान यादव ने वजीरगंज थाने में विनोद व उसके तीन अन्य साथियों के खिलाफ तहरीर दी है। एसओ वजीरगंज गोरखनाथ सरोज ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed