फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   दबंगो ने दलित बाप बेटे को पीटकर किया मरणासन्न

दबंगो ने दलित बाप बेटे को पीटकर किया मरणासन्न

Mon, 26 Jun 2017 12:36 AM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
दबंगो ने दलित बाप बेटे को पीटकर किया मरणासन्न
दबंगों ने दलित बाप-बेटे को पीटकर किया मरणासन्न
विज्ञापन

तीन के खिलाफ मारपीट व दलित उत्पीड़न की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
मनकापुर। कोतवाली क्षेत्र के तेंदुवा कला गांव में शनिवार को शौचालय का गड्ढा खोदने से नाराज दबंगों ने एक दलित बाप बेटे को पीटकर मरणासन्न कर दिया। दोनों को गंभीर हालत में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पीड़ित ने तीन लोगों के खिलाफ मारपीट व दलित उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कोतवाली क्षेत्र के तेंदुवा कला दतौली गांव के रहने वाले दलित नन्हें के मुताबिक शौचालय निर्माण के लिए वह शनिवार को अपने घर के पड़ी जमीन पर गड्ढा खोद रहा था। इसी बीच गांव के ही रहने वाले लाल सिंह, फुलरु सिंह व बहादुर सिंह लाठी डंडा लेकर आ धमके और उसे गड्ढा खोदने से मना करने लगे। जब उसने इसका विरोध किया तो तीनों ने उस पर हमला कर दिया और लाठी डंडों से उसे जमकर पीटा। नन्हें की चीख सुनकर उसके पिता बुधई मौके पर पहुंच गए। नाराज दंबगों ने बुजुर्ग बधई को भी नही बक्शा और उसे भी पीटना शुरू कर दिया। हमलावर दोनों को मरणासन्न होने तक पीटते रहे। दबंगों के तेवर देखकर गांव का कोई भी बाप बेटों को बचाने की हिम्मत नही जुटा सका। पिटाई के बाद दबंग आराम से अपने घर चले गए। उनके जाने के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रुप से घायल बुधई व नन्न्हे को मनकापुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां उनका इलाज किया जा रहा है। इस मामले में नन्हे लाल सिंह, फुलरु सिंह व बहादुर सिंह के खिलाफ मारपीट, धमकी व दलित उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल दद्दन सिंह ने बताया कि तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed