फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   दुपट्टे से युवती का गला घोंट जान से मारने का प्रयास

दुपट्टे से युवती का गला घोंट जान से मारने का प्रयास

Wed, 07 Jun 2017 11:48 PM IST
Updated Wed, 07 Jun 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
दुपट्टे से युवती का गला घोंट जान से मारने का प्रयास
दुपट्टे से युवती का गला घोंटने का प्रयास
विज्ञापन

चोरी की शिकायत से नाराज दबंगों का कारनामा
अमर उजाला ब्यूरो
मसकनवा। छपिया थाना क्षेत्र के भवाजितपुर गांव में बुधवार को चोरी की घटना की शिकायत करना एक परिवार को मंहगा पड़ गया। चोरी में नामजद किए गए लोगों ने दबंगई दिखाते हुए शिकायत करने वाले परिवार पर हमला बोल दिया। आरोप है कि दबंगों ने एक युवती को दुपट्टे के सहारे उसका गला घोंटकर उसे जान से मारने का प्रयास किया। घायल युवती को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

छपिया थाना क्षेत्र के मसकनवा पुलिस चौकी के अंतर्गत भवाजितपुर गांव के रहने वाले राजकुमार के मुताबिक बीते चार जून को उसके गांव के ही रहने वाले किशनलाल व बृजलाल चोरी की नीयत से छत के रास्ते उसके घर में घुस आए थे और घर करीब एक लाख रुपये चुरा ले गए थे। राजकुमार का कहना है कि इस मामले की लिखित शिकायत उसके पिता राकेश कुमार गुप्ता ने मसकनवा पुलिस चौकी पर दी थी लेकिन चौकी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे छपिया थाने भेज दिया। पीड़ित जब छपिया थाने पहुंचा तो वहां एसओ ने उसकी रिपोर्ट लिखने के बजाय उसे थाने से भगा दिया। राजकुमार ने बताया कि इसी शिकायत से नाराज होकर आरोपी बुधवार की सुबह उसके घर में घुस आए। घर पर उसकी मां सुदामा व बहन सुनीता मौजूद थी। आरोपियों ने दोनों को पीटना शुरु कर दिया।राजकुमार का आरोप है कि पिटाई के बाद आरोपियों ने दुपट्टे के सहारे उसकी बहन सुनीता का गला घोंटकर जान से मारने का प्रयास किया। चीख पुकार सुनकर जब पड़ोस के लोग दौड़े तो आरोपी सुनीता को छोड़कर भाग निकले। इस घटना में सुनीता गंभीर रुप से घायल हो गई।सूचना पर पहुंचे डायल 100 के पुलिसकर्मियों ने सुनीता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मसकनवा पहुंचाया जहां से डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घायल सुनीता को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष छपिया हर्षवर्धन सिंह का कहना है कि राकेश कुमार चोरी की तहरीर दो दिन बाद 6 जून को थाने पर लेकर आया था। जांच के दौरान चोरी की घटना फर्जी निकली थी। बुधवार को हुई घटना की तहरीर अभी नही मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed