{"_id":"6572074e6abe74e5b805137e","slug":"62-meter-readers-will-be-employed-gonda-news-c-100-1-gon1003-8954-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: 62 मीटर रीडरों की जाएगी नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: 62 मीटर रीडरों की जाएगी नौकरी
Thu, 07 Dec 2023 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 07 Dec 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। आर्थिक संकट से जूझ रहे पावर काॅरपोरेशन ने मीटर रीडरों पर सख्ती बढ़ा दी है। पहले चरण में 62 मीटर रीडर कार्रवाई के लिए चिह्नित किए गए हैं, जिन्हें सेवामुक्त करने के के निर्देश दिए गए हैं।
इन मीटर रीडरों ने घर बैठे बिजली बिल जनरेट किए। ऐसे में लगभग एक लाख उपभोक्ता बिल में गड़बड़ी होने के कारण भुगतान नहीं कर सके हैं। इसके लिए जिम्मेदार कंपनी टीडीएस चंडीगढ़ पर 10 लाख का जुर्माना लगाया है।
पावर काॅरपोरेशन ने 14.50 लाख उपभोक्ताओं की बिलिंग की जिम्मेदारी 900 मीटर रीडरों को दी है। गोंडा, बलरामपुर, बहराइच और श्रावस्ती जिलों में बिल न जमा होने से 1600 करोड़ का राजस्व बकाया है।
विज्ञापन
वहीं बिजली बिल ज्यादा आने या औसतन हर माह के मुकाबले कम बिल आने को लेकर उपभोक्ता जेई, एसडीओ, एक्सईएन और अधीक्षण अभियंता कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं।
मुख्य अभियंता दीपक अग्रवाल से भी बड़े पैमाने पर शिकायतें की गईं। ऐसे में हर महीने मीटर रीडर की गतिविधियां परखने के लिए विभागीय कर्मचारी व अधिकारी लगाए गए।
इसमें पता चला कि गत महीनों में 62 विद्युत मीटरों ने लक्ष्य 1500 के मुकाबले महज 100 या उससे कम बिलिंग की है। साथ ही लगभग एक लाख मीटर की बिलिंग में गड़बड़ी मिली है।
यह बिल या तो घर बैठे जनरेट किया गया है या फिर उपभोक्ताओं को बिल नहीं मिल सका। ऐसे में मुख्य अभियंता ने टीडीएस के जिम्मेदारों से जवाब-तलब किया है। चिह्नित 62 रीडरों को सेवामुक्त करने के साथ ही 10 लाख का जुर्माना लगाया है।
हर महीने बिलिंग जांच के लिए दी जिम्मेदारी
अधिकारियों ने बताया कि हर महीने उपभोक्ताओं तक बिल पहुंचे। इसकी रैंडम जांच के लिए जेई और एसडीओ को पांच-पांच, एक्सईएन को तीन व अधीक्षण अभियंता को दो-दो गांवों का दौरा कर रिपोर्ट देनी होगी। इसके बाद मीटर रीडरों के साथ ही टीडीएस पर कार्रवाई की जाएगी।
बिल के साथ भुगतान भी कर सकते हैं उपभोक्ता
हर महीने बिल मिलने के बाद नई व्यवस्था के तहत तुरंत भुगतान भी किया जा सकता है। इसके लिए मीटर रीडर तत्काल बिल मुहैया कराएगा। उपभोक्ता को दौड़भाग नहीं करनी पड़ेगी। घर बैठे तय समय में भुगतान किया जा सकेगा।
100 से कम बिल जारी करने वाले 62 मीटर रीडरों को जांच में पकड़ा गया है। एक लाख उपभोक्ताओं की रीडिंग डिफेक्टिव मिली हैं। बिलिंग के लिए जिम्मेदार एजेंसी पर 10 लाख का जुर्माना लगाया जा रहा है। 62 मीटर रीडरों को सेवामुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं। हर उपभोक्ता को समय से बिल मिले इसके लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है।
- दीपक अग्रवाल, मुख्य अभियंता