{"_id":"5bbce319867a5528146b2918","slug":"61539105561-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यकर्ता सम्मेलन में भावुक होकर रोने लगे पूर्व विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यकर्ता सम्मेलन में भावुक होकर रोने लगे पूर्व विधायक
Updated Tue, 09 Oct 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह बार विधायक रहा, फिर भी नहीं है बड़ी गाड़ी
गोंडा। मंगलवार को पूर्व विधायक राम विशुन आजाद के संयोजन में सपा बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष एमएलसी महफूज खां रहे। पूर्व विधायक रामविशुन आजाद ने कहा कि वह गरीब नेता हैं।
जिले के पार्टी के लोग उनका सहयोग नहीं करते। इतना कहकर वह रोने लगे और कहा कि वह छह बार विधायक रहे लेकिन उनके पास बड़े बड़े वाहन नहीं हैं।
भिटौरा मूसेगंज में सम्मेलन में जिला अध्यक्ष महफूज खां भाजपा की राज्य व केंद्र सरकार पर जमकर बरसे और सपा सरकार की उपलब्धियों को रखा। कहा कि सपा के नेता भाषण देने का कार्य नहीं करते हैं बल्कि काम करते हैं।
इस सरकार में महंगाई डायन की तरह सबको तबाह कर रही है। आज किसान, नौजवान, व्यापारी अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है।
वहीं भाजपा सरकार झूठ बोल कर और जुमले बाजी करके सत्ता हथिया लिया है जिसे 2019 के आम चुनाव में उखाड़ कर फेंक दिया जाएगा। पूर्व विधायक नंदिता शुक्ला ने कार्यकर्ताओं को अभी से सजक हो जाने को कहा और बूथ प्रभारियों को गांव-गांव में जाकर प्रत्येक परिवार के लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
पूर्व विधायक रामप्रताप सिंह ने कहा कि 14 और 28 अक्टूबर को वोटर लिस्ट में नवजवानों का नाम बढ़वा लें और जिनके नाम लिस्ट से गायब हो गए हैं उसका सुधार कराने का कार्य करें जिससे वोट प्रतिशत मे बढ़ोत्तरी होगी जिसका सीधा फायदा सपा को मिलेगा।
इसी क्रम में चंद्र किशोर पाठक, दिनेश यादव, केशव राम यादव, श्रवण कुमार मौर्य, पूर्व ब्लाक प्रमुख बलराम यादव मो यासीन ने भी अपने विचार रखे।
कांग्रेस की नीतियों से असंतुष्ट कार्यकर्ता मो बाबर खान, वीर प्रताप सिंह उर्फ वीरू, कलीम अहमद, कमलेश कुमार सोनी, महेश कुमार यादव, सुभांशु गुप्ता ने जिला अध्यक्ष के समक्ष सपा पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
कार्यक्रम का संचालन सीके पाठक ने किया। कार्यक्रम के अंत मे लोगों का आभार व्यक्त करते समय पूर्व विधायक राम विशुन आजाद का दर्द छलक उठा और मंच पर ही भावुक होकर रो पड़े और जिला अध्यक्ष से कहने लगे कि पार्टी द्वारा जिला स्तर से सहयोग नहीं मिलता है।
यहां लोग डरते हैं पार्टी में आस्था रखते हुए भी झंडा नहीं उठाना चाहते हैं। मै गरीब नेता हूँ मेरे पास बड़ी-बड़ी गाड़ियां नहीं हैं जिससे लोगों को इकट्ठा कर सकूं, लेकिन मनकापुर विधान सभा से छ: बार विधायक रह चुका हूं।
जुझारू व ईमानदार होने के नाते राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का सपना साकार करने में लगे हुए हैं। इस मौके पर भाई जी तिवारी, मुनीजर सिंह, बब्बू सिंह, ललित सिंह, अती उल्ला, अफजाल उस्मानी, गया लाल यादव, अज्जू मिश्रा, ओमप्रकाश सिंह, शिव नरायन यादव, खुशराम वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।