{"_id":"5a8d9bd54f1c1bb5568b51ce","slug":"61519229909-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिथिलता पर बोर्ड परीक्षा के नौ केंद्र व्यवस्थापकों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिथिलता पर बोर्ड परीक्षा के नौ केंद्र व्यवस्थापकों को नोटिस
Updated Wed, 21 Feb 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लापरवाही पर नौ केंद्र व्यवस्थापकों को नोटिस
गोंडा। बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने की कवायद में जुटा जिला प्रशासन अपनी तरफ से कोई चूक नहीं रहने देना चाहता है। गुरुवार को खत्म हो रही हाईस्कूल की परीक्षा के एक दिन पहले सिटी मजिस्ट्रेट एक्शन में आ गए हैं।
बुधवार को उन्होने कापियों के बंडल को देर से जमा कराने पर नौ केंद्र व्यवस्थापकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। गुरुवार तक जवाब न देने की दशा में अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
यूपी बोर्ड परीक्षा में उत्तर पुस्तिकाओं को जमा करने के लिए मुख्यालय स्थित राजकीय इंटर कॉलेज को संकलन केंद्र बनाया गया है। कापियों के बंडलों को संकलन केंद्र पर समय से जमा कराए जाने का निर्देश है।
विज्ञापन
बावजूद इसके दूरदराज क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों से कापियों का बंडल लाने में देरी हो जा रही है। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को चेतावनी देते हुए समय से बंडलों को जमा कराने का निर्देश दिया था मगर इसमें सुधार नहीं हो रहा था। बुधवार को बोर्ड परीक्षा की पहली पाली में हाईस्कूल में कंप्यूटर व इंटरमीडिएट की अंग्रेजी की परीक्षा थी।
परीक्षा के बाद कुछ केंद्रों ने दोपहर दो बजे तक कापियों के बंडलों को नहीं जमा कराया। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट ने कड़ा एक्शन लिया है। सिटी मजिस्ट्रेट पीडी गुप्ता ने बुधवार को कूकनंगर ग्रांट स्थित माता प्रसाद साहू इंटर कालेज व जनता इंटश्र कालेज,हथियागढ़ स्थित गर्ग इंटर कालेज,केशवनगर ग्रंट स्थित श्रीरामकरन चौधरी इंटर कालेज व बब्बन सिंह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी इंटर कालेज, नवाबगंज के साकीपुर स्थित स्व.चंद्रभान शरण सिंह मुनेश्वर सिंह आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, तरबगंज स्थित महाराजा देवी बक्श इंटर कालेज, मंडफ स्थित आरपी किसान इंटर कॉलेज व वीरपुर गोंडा स्थित राम नरायन इंटर कालेज के केंद्र व्यवस्थापक को नोटिस जारी कर देर से कापियों का बंडल जमा करने पर जवाब मांगा है। सिटी मजिस्ट्रेट ने गुरुवार तक जवाब न देने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी है।
2410 परीक्षार्थियों ने छोड़ दी परीक्षा
गोंडा। बुधवार को बोर्ड परीक्षा में जिले के 2410 परीक्षार्थी परीक्षा देने नही पहुंचे। बुधवार को पहली पाली में हाईस्कूल की कंप्यूटर विषय की परीक्षा थी। इसमें कुल 438 परीक्षार्थी पंजीकृत थे मगर 63 परीक्षार्थी परीक्षा देने नही गए। इसी तरह से इंटरमीडियट की अंग्रेजी की परीक्षा में पंजीकृत 10801 परीक्षार्थियों में से 2347 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।