{"_id":"59dfb5944f1c1b72548b7146","slug":"61507833236-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब दो जनपदों के तीन रुटों पर चलेंगी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब दो जनपदों के तीन रुटों पर चलेंगी बसें
Updated Fri, 13 Oct 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। देवीपाटन मंडल के गोंडा व बहराइच जनपद के तीन रूटों पर संभागीय परिवहन विभाग ने बसें चलाने का निर्णय लिया है। इसके लिए मंडलायुक्त कार्यालय में 26 अक्तूबर को होने वाली संभागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक में बसों के संचालन का खाका तैयार किया जाएगा। इसके बाद बसों को संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इससे इन रुटों पर रहने वाले व आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए खुशखबरी है।
संभागीय परिवहन प्राधिकरण देवीपाटन मंडल के सविव एवं आरटीओ डीके पांडेय ने बताया कि शासन के निर्देश पर गोंडा जनपद के रगड़गंज-बरौली एवं अमदही-परास तथा बहराइच जनपद के टिकोरा मोड़-महसी-चलहारीघाट मार्गों पर बसें चलाने का निर्णय लिया गया है। आरटीओ ने बताया कि इसके लिए 26 अक्तूबर को मंडलायुक्त कार्यालय में संभागीय परिवहन प्राधिकरण की होने वाली बैठक के दौरान इन रूटों पर बसों के संचालन कराने का खाका तैयार किया जाएगा। आरटीओ ने बताया कि 17 अक्तूबर की शाम तीन बजे तक बसों का संचालन करने की चाहत रखने वाले लोग वैध प्रपत्रों के साथ परमिट अनुभाग में आवेदन शुल्क के साथ आवेदन कर सकते हैं।