{"_id":"5942d3174f1c1b1a148b4731","slug":"61497551639-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 दिनों में तीन लूट की वारदात से सहमी खरगूपुर पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 दिनों में तीन लूट की वारदात से सहमी खरगूपुर पुलिस
Updated Fri, 16 Jun 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
21 दिनों में पुलिस नहीं कर पाई तीन लूट का खुलासा
खरगूपुर पुलिसने अब तक नहीं की कार्रवाई
किसी भी वारदात का खुलासा नहीं कर सकी पुलिस
खरगूपुर गोंडा। लुटेरों ने खरगूपुर क्षेत्र में पिछले 21 दिनों के अंतराल में लूट की तीन वारदात की है। मगर पुलिस एक भी वारदात का खुलासा नहीं कर सकी है। लुटेरों ने 22 मई को मुरलीधरपुरवा के पास विशुनापुर निवासी शिक्षक पंकज कुमार गुप्ता को तमंचे से धमकाकर 20 हजार रुपये लूट लिए थे। जब वह सर्व यूपी ग्रामीण बैंक की शाखा खरगूपुर से रुपये निकालने के बाद घर जा रहे थे। इसी के बाद 31 मई को बभनी सराय के रहने वाले राजेश शुक्ला अपने साथी प्रदोष पांडेय निवासी रमनगरा के साथ बाइक से सर्व यूपी ग्रामीण बैंक की शाखा खरगूपुर से रुपये निकालने आए थे। यहां से 49 हजार रुपये निकालने के बाद दोनों रमनगरा जा रहे थे, तभी गांव के पास बाइक सवार लुटेरों ने तमंचे से धमकाकर उनसे 25 हजार रुपये लूट लिए थे। लुटेरों ने 12 जून को पृथ्वीनाथ-आर्यनगर मार्ग पर राजाजोत गांव की पुलिया के पास तमंचे के बल पर जिलाजीत जमुनहा मुंडेरवा विशेश्वरगंज से 44 हजार लूटकर लिया था। लूट की इन वारदातों में से पुलिस किसी का भी खुलासा नहीं कर सकी है। थाना खरगूपुर के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि तफ्तीश चल रही है, जल्द ही लूट का खुलासा कर लिया जाएगा।