{"_id":"616871c31610f023cd110e28","slug":"600-meritorious-people-honored-gonda-news-lko6001215148","type":"story","status":"publish","title_hn":"600 मेधावियों का हुआ सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
600 मेधावियों का हुआ सम्मान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। जिले के 600 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बीते दिन सम्मानित किया गया। गोनार्द लॉन स्थित कार्यालय में सांसद कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह की अध्यक्षता में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि विधायक तरबगंज प्रेमनरायन पांडेय, विधायक मेहनौन विनय कुमार द्विवेदी, विधायक कटरा बाजार बावन सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र, जिला पंचायत अध्यक्ष बलरामपुर आरती तिवारी, जिलाधिकारी गोंडा मार्कंडेय शाही व पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र उपस्थित रहे।
सांसद कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह ने जिले के सभी 16 विकास खंडों से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के ब्लॉक स्तरीय टॉप-10 छात्र-छात्राओं को मेडल, प्रशस्ति पत्र, तिरंगा पट्टिका व टी-शर्ट देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
उर्मिला पांडेय लोक नृत्य कलाकार, सैफाली पांडेय शास्त्रीय गायन, किरन पांडेय शास्त्रीय गायन, शिवानी शुक्ल कथक नृत्य एवं आयुष अग्रवाल जेईई परीक्षा 2021 में पूरे भारत वर्ष में 53वीं रैंक हासिल करने पर प्रशस्ति पत्र व मेडल दिया गया।
जिला पंचायत अध्यक्ष बलरामपुर आरती तिवारी ने अपने छात्र जीवन व जिला पंचायत अध्यक्ष बनने के अनुभव छात्र-छात्राओं के साथ साझा किए। जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के कई मंत्र दिए तथा आईएएस में चयन के पूर्व छात्र जीवन के तमाम अनुभव साझा किए।
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने छात्र-छात्राओं को कड़ी मेहनत व लगन के साथ लक्ष्य के प्रति ईमानदार रहने के सुझाव दिए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद कैसरगंज बृृृजभूषण शरण सिंह ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए अपने छात्र जीवन के कई अनुभव साझा किए।
रामधारी सिंह दिनकर जी की प्रेरणादायक कविताओं को गाते हुए सांसद कैसरगंज ने छात्र-छात्राओं के मनोबल को ऊंचा किया। सांसद ने प्रतिदिन उन्हें डायरी लिखने तथा आत्मचिंतन की सलाह दी।
कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष सूर्य नारायन तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष रमाकांत तिवारी, डॉ. ओएन पांडेय, प्रमुख कटरा बाजार भवानीभीख शुक्ल, प्रमुख हलधरमऊ वैभव सिंह, प्रमुख झंझरी आशीष मिश्र, प्रमुख वजीरगंज पंकज सिंह, प्रबंधक रघुकुल विद्यापीठ सुमित भूषण सिंह, प्रमुख बेलसर गुड्डू सिंह, प्रमुख परसपुर अजय सिंह, प्राचार्य लालबहादुर शास्त्री महाविद्यालय वंदना सारस्वत व डॉ. रंजन शर्मा आदि उपस्थित रहे।