{"_id":"6c6187a5bb7634e33a08c184803a0fbe","slug":"60-supervisors-prevented-the-salary-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"60 सुपरवाइजरों का रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
60 सुपरवाइजरों का रोका वेतन
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वजन दिवस की तैयारी बैठक के दौरान गुरुवार को डीएम अजय कुमार उपाध्याय ने कड़ा रुख अपनाते हुए लापरवाह आईसीडीएस की सभी 60 सुपरवाइजरों का वेतन रोकने का आदेश दिया। समीक्षा के दौरान पाया गया कि जिले के 2223 आंगनबाड़ी केंद्रों पर कुपोषित व अति कुपोषित बच्चों की एंट्री लाल श्रेणी में दर्ज ही नहीं की गई।
डीएम ने जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार राव को निर्देश दिया कि तत्काल सभी सुपरवाइजरों का वेतन रोक दिया जाए। इस पर डीपीओ ने भी 60 सुपरवाइजरों का एक माह का वेतन रोक दिया। डीएम ने सभी अधिकारियों को सात व दस सितंबर को आयोजित होने वाले वजन दिवस को गंभीरता से लेने का निर्देश दिया और कहा कि सभी अधिकारी अभी से व्यापक तैयारी कर लें।
यह कार्रवाई जिला पंचायत सभागार में आयोजित वजन दिवस के आयोजन के संबंध में बैठक के दौरान की है। डीएम ने निर्देश दिए कि वजन दिवस के दिन सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर दो-दो वजन मशीनों की उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित की जाए, जिससे बच्चों का वजन मापने मेें दिक्कत न हो।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि इस कार्यक्रम को व्यापक व सफल बनाने के लिए नोडल अधिकारियों व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को नामित किया जाए। प्रत्येक सेक्टर मजिस्ट्रेट ग्राम सभावार 25-30 आंगनबाड़ी केंद्रों का पर्यवेक्षण का कार्य देखेंगे तथा सेक्टर मजिस्ट्रेटों की निगरानी का कार्य नियुक्त सुपरवाइजर करेंगे।
उन्होंने आईसीडीएस व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को मानक अनुरूप बच्चों का चिन्हांकन न करने पर कड़ी फटकार लगाई है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि वजन दिवस के दिन जनपद के प्रत्येक केंद्र पर 0-5 वर्ष के सभी बच्चों का वजन तौला जाए तथा उन्हें उनके वजन के अनुसार कुपोषित व अति कुपोषित की श्रेणी में दर्ज कर रिपोर्ट उन्हें उपलब्ध कराई जाए।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि सात व 10 सितंबर के एक दिन पूर्व प्राथमिक विद्यालयों के बच्चे गांवों में प्रभातफेरी निकालेंगे और लोगों को जागरूक करेंगे। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि जनपद के 2817 आंगनबाड़ी केंद्रों में से आधे केंद्रों पर सात तथा आधे केंद्रों पर 10 सितंबर को वजन दिवस आयोजित होगा।
जिलाधिकारी ने राज्य पोषण मिशन के तहत अधिकारियों द्वारा मात्र 44 गांव ही गोद लेने व तथा अनुश्रवण में भी सबसे खराब स्थिति पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिए जनपद के सभी जिला स्तरीय अधिकारी दो-दो गांव तथा ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एक-एक गांव तत्काल गोद ले लें।