{"_id":"5ac5171d4f1c1bc0618b57bf","slug":"51522865949-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदरसे के बच्चों पर दबंगों का हमला,आक्रोशित छात्रों ने घेरा थाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदरसे के बच्चों पर दबंगों का हमला,आक्रोशित छात्रों ने घेरा थाना
Updated Wed, 04 Apr 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मदरसे के बच्चों पर दबंगों का हमला, आक्रोशित छात्रों ने घेरा थाना
इटियाथोक गोंडा। थाना क्षेत्र के तेलियानी मार्ग स्थित मदरसा हसमतुल उलूम में बुधवार को फूल तोड़ने से नाराज कुछ लोगों ने हमला कर मदरसे में पढ़ाई कर रहे बच्चों की पिटाई कर दी।
इस दबंगई से नराज मदरसे के सैकड़ों छात्रों ने आक्रोश जताते हुए इटियाथोक थाने का घेराव किया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मदरसे के एक अध्यापक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना को लेकर मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है।
इटियाथोक थाना क्षेत्र के तेलियानी मार्ग पर स्थित मदरसा हसमतुल उलूम में बुधवार को बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। इसी बीच किसी बच्चे ने मदरसे के बगल स्थित एक खेत में लगे फूल के पौधों से कुछ फूल तोड़ लिया।
विज्ञापन
इससे नाराज खेत के मालिक ने अपने परिवार के दो अन्य लोंगों के साथ मदरसे में घुसकर पढ़ाई कर रहे छात्रों पर हमला बोल दिया। आरोप है कि मदरसे में घुसे लोगों ने कई बच्चों को जमकर पीटा। इस घटना में इरशाद, साहिल व नियाज समेत कई बच्चे घायल हो गए।
अचानक मदरसे के भीतर हुए इस हमले से पढ़ाई कर रहे बच्चे सहम गए। बच्चों को पिटता देख मदरसे के शिक्षक कारी अब्दुल सलाम ने डायल 100 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 100 की टीम ने मदरसे में पहुंचकर वहां मौजूद चिराग अली, छक्के व साहिल को थाने ले आई।
उधर इस घटना से आक्रोशित मदरसे के सैकड़ों छात्र थाने पहुंच गए और थाने का घेराव कर पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। मदरसे के शिक्षक कारी अब्दुल सलाम की तहरीर पर पुलिस ने चिराग अली समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाली प्रभारी डी के सिंह ने बताया कि मदरसे के बगल में फ ूल की खेती होती है। मदरसे के किसी बच्चे ने फूल तोड़ लिया। यह देखकर चिराग अली के साथ अन्य दो लोगों ने मदरसे में पहुंचकर बच्चों को पीटना शुरू कर दिया। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।