{"_id":"596fa5e94f1c1b834a8b47e2","slug":"51500489193-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवेदन करने वाले सभी छात्रों को मिलेगी छात्रवृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवेदन करने वाले सभी छात्रों को मिलेगी छात्रवृति
Updated Thu, 20 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आवेदन करने वाले सभी छात्रों को मिलेगा वजीफा
सरकार के फैसले से छात्र छात्राओं को मिली राहत
अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा। छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को अब निराश होने की जरुरत नहीं होगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने आवेदन करने सभी छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति का लाभ दिया जायेगा। सरकार के इस फैसले से उन छात्र छात्राओं को राहत मिल सकेगी जो बजट के अभाव में छात्रवृत्ति या शुल्क भरपाई का लाभ मिलने से वंचित रह जाते हैं। इसके लिए हालांकि अभी आवेदन की प्रक्रिया चल रही है लेकिन सरकार के इस फैसले से आवेदन करने वाले सभी छात्र छात्राओं को इसका लाभ मिल सकेगा।
प्रदेश सरकार की तरफ से दो लाख रुपये तक की आय सीमा वाले छात्र छात्राओं को उनकी शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति प्रदान की जाती है। इसके लिए स्कूलों में प्रवेश लेने के बाद छात्र छात्राओं को आनलाइन आवेदन करना होता है। आवेदन के बाद इन आवेदन पत्रों का सत्यापन कर इन्हे शासन को अग्रसारित कर दिया जाता है। वहां सेे उपलब्ध बजट के आधार पर छात्रों के बैंक खातों में छात्रवृत्ति व शुल्क भरपाई की धनराशि भेज दी जाती है। इसमें आवेदन करने वाले कुछ छात्र तो छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति दोनो का लाभ पा जाते है जबकि कुछ छात्रों को बजट की कमी के कारण न तो छात्रवृत्ति मिल पाती है और न ही शुल्क भरपाई का लाभ मिल पाता है। समीक्षा में इस जानकारी के सामने आने के बाद मुख्यमंत्री ने सभी छात्र छात्राओं के खातों में कुछ न कुछ धनराशि भेजे जाने का फैसला किया है। इसके लिए वजीफा देने के नियमों में बदलाव किया गया है। सरकार के इस फैसले के बाद अब आवेदन करने वाले सभी छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति का लाभ मिल सकेगा।
इनसेट
पिछले वर्ष 18 हजार छात्रों को नहीं मिली थी छात्रवृत्ति
गोंडा। पिछले वर्ष पिछले वर्ष समाज कल्याण विभाग, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग व अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में सामान्य, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग व अल्पसंख्यक वर्ग के करीब 58 हजार छात्र छात्राओं ने छात्रवृत्ति व शुल्क भरपाई के लिए आवेदन किया था। इनमें से 40 हजार छात्राओं को ही छात्रवृत्ति का लाभ मिल सका था। बाकी के 18 हजार छात्र छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति पाने से वंचित रह गए थे। सबसे अधिक सामान्य वर्ग के 85 सौ छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति या शुल्क भरपाई नहीं मिल सकी थी।
विज्ञापन
इनसेट
इस तरह मिलता है छात्रों को वजीफा
कक्षा छात्रवृत्ति
09 से 12 तक 230 रुपये प्रतिमाह
स्नातक व परास्नातक 330 रुपये प्रतिमाह
परास्नातक स्तर के तकनीकी कोर्स 540 रुपये प्रतिमाह
उच्च शिक्षा 550 रुपये प्रतिमाह
इनसेट
छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया की अभी शुरुवात हुई है इसलिए कितने छात्र छात्राओं ने अब तक इसमें आवेदन किया है इसकी सटीक संख्या की जानकारी नही हैं। फिर भी करीब 60 हजार छात्र छात्राओं के आवेदन किए जाने की संभावना है। जो भी आवेदन पत्र आयेंगे उन्हे पात्रता के आधार पर छात्रवृत्ति का लाभ दिलाने का प्रयास किया जायेगा।
-अंजनी कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी