फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   पीएमईजीपी योजना के परवान चढने में बैंकों का अड़ंगा

पीएमईजीपी योजना के परवान चढने में बैंकों का अड़ंगा

Mon, 17 Jul 2017 11:19 PM IST
Updated Mon, 17 Jul 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
पीएमईजीपी योजना के परवान चढने में बैंकों का अड़ंगा

विज्ञापन
रोजगार के लिए 34 लाभार्थी कर रहे लोन का इंतजार
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के परवान चढ़ने में बैंकों का अड़ंगा
अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा। प्रधान मंत्री रोजगार सृजन योजना परवान चढ़ने में बैंकों का अड़ंगा है। जिले में पीएमईजीपी योजना के अभी 34 लाभार्थियों को लोन नही मिल पाया है। शासन की ओर से पीएमईजीपी योजना के तहत जिले को 34 लाभार्थियों का लक्ष्य मिला था। विभाग ने इसका प्रचार प्रसार कर बेरोजगारों से ऑनलाइन आवेदन कराया। आवेदन के बाद मुख्य जिला विकास अधिकारी दिव्या मित्तल की अध्यक्षता वाली कमेटी ने आवेदकों का साक्षात्कार कर लाभार्थियों को ऋण दिलाए जाने के लिए बैंकों को संस्तुती कर दी गई थी। विभागीय सूत्रों की माने तो अभी तक किसी लाभार्थी को बैंक से ऋण नही मिल सका है। सूत्रों का कहना है कि बैंकों की ओर से सभी लाभार्थियों को समय से ऋण न दिये जाने से योजना परवान नही चढ़ पा रही है। जिले में बेरोजगारों की बड़ी खेप है। यह बेरोजगार मनी पावर के अभाव में अपनी प्रतिभा का न तो उपयोग कर पाते हैं न ही खुद स्वावलम्बी बन पा रहे हैं। सरकार की ओर से चलायी जा रही पीएमआईजीपी योजना का हर साल बेरोजगारों के सापेक्ष कम लक्ष्य मिलता है। इस साल मात्र 34 बेरोजगारों का रोजगार के लिए चयन किये जाने का लक्ष्य मिला है। जो काफी कम बताया जा रहा है।

इनसेट
जिले में पीएमईजीपी योजना की स्थिति
कुल लक्ष्य मिला - 34
कुल आवेदन आये - 200
कुल आवेदकों के लोन की संस्तुति 37
इनसेट
योजना के लाभ के लिए शर्तें
बेरोजगार होना, जिले का निवासी होना, कक्षा आठ पास होना।

इनसेट
विभाग को है बढ़े हुए लिखित लक्ष्य का इंतजार
उद्योग विभाग को प्रधानमंत्री की ओर से प्रधान मंत्री रोजगार सृजन योजना का लक्ष्य बढ़ा दिये जाने के लिखित आदेश का इंतजार है। इस बावत उद्योग विभाग के अधिकारी राजेन्द्र कुमार का कहना है कि बढ़ा लक्ष्य मिलते ही । उसकी सूचना जन सामान्य को उपलब्ध कराने के बाद बेरोजगारों से आवेदन मांगे जाएंगे। लोग आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदकों का साक्षात्कार लेकर लाभाथयों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

इनसेट
कई परेशानियों से जूझते हैं बेरोजगार
बेरोजगारों को कई दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। शेषमणि मिश्रा का कहना है कि शासन की ओर से कम लक्ष्य होने से बेरोजगारों का आवेदन करने में सिर्फ पैसा बेकार होता है। वहीं रमेश कुमार ने बताया कि बेरोजगारों को देखते हुए शासन को लक्ष्य दिया जाए तो कुछ भला हो। राम कुमार का कहना है कि लक्ष्य चाहे जो हो बैंक वाले लोन देने में बहुत दौड़ाते हैं बैंक में कमीशन खोरी होने से योजना का वास्तविक लाभ बेरोजगारों को नही मिल पा रहा। वर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सत्र में पीएमईजीपी योजना के तहत जिले को कुल 34 लाभाथयों का चयन का लक्ष्य मिला था। सभी का चयन प्रक्रिया पूरी कर उनको लोन दिये जाने के लिए बैंकों को संस्तुती भेजी जा चुकी है। लोन देना बैंक का काम है वित्तीय सहायता की फंडिंग बैंक करते हैं। कितने लोगों को वित्तीय सहायता मिली इसकी अभी बैंकों से रिपोर्ट नही मिली है। ’
- राजेन्द्र कुमार, अपर सांख्यकी अधिकारी जिला उद्योग केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed