फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   ब्लाक की दुकानों पर हुए अवैध कब्जे पर भड़की सीडीओ

ब्लाक की दुकानों पर हुए अवैध कब्जे पर भड़की सीडीओ

Wed, 28 Jun 2017 10:35 PM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
ब्लाक की दुकानों पर हुए अवैध कब्जे पर भड़की सीडीओ
अवैध कब्जा मिलने पर भड़की
विज्ञापन

सीडीओ ने बीडीओ को फटकारा, दो दिन में खाली कराने का दिया निर्देश
रुपईडीह (गोंडा)। रूपईडीह ब्लॉक में स्वयं सहायता समूहाें को आवंटित करने के लिए बनी 15 दुुकानों पर अवैध कब्जा मिलने पर सीडीओ भड़क गई। इन दुकानों पर पिछले दस वर्षों से लोगों ने बगैर आवंटन के ही कब्जा कर रखा है। निरीक्षण करने पहुंची सीडीओ ने नाराजगी जताते हुए बीडीओ को दो दिन में सभी अवैध कब्जेदारों को हटाने के निर्देश दिए हैं। ब्लॉक के अधूरे अभिलेखों व अन्य खामियों पर बीडीओ को फटकार लगाते हुए रखरखाव ठीक रखने के निर्देश दिए हैं। देर से कार्यालय पहुंचने वाले तीन कर्मचारियों से जवाब तलब किया है।
स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना के अंतर्गत 10 साल पहले स्वयं सहायता समूहाें को रोजगार के लिए प्लेटफार्म मुहैया कराने के उद्देश्य से रुपईडीह ब्लॉक के मेन गेट पर 15 दुकानों का निर्माण कराया गया था। इन दुकानों को स्वरोजगार करने के इच्छुक स्वयं सहायता समूहों को किराये पर आवंटित किया जाना था लेकिन अफसरों की लापरवाही से इनका आवंटन नहीं किया जा सका था। कुुछ ही दिन बाद इन दुकानों पर बगैर आवंटन के ही बाहरी लोगों ने कब्जा जमा लिया और दुकानें खोल ली। इन दस वर्षों में न तो ब्लॉक प्रशासन इन दुकानों का आवंटन कर सका और न ही इसे कब्जेदारों से मुक्त करा सका। बुधवार को ब्लॉक के औचक निरीक्षण पर पहुंची मुख्य विकास विकास अधिकारी दिव्या मित्तल की नजर इन दुकानाें पर पड़ी तो उन्हाेंने इसकी छानबीन की। इस छानबीन में इन दुकानों पर अवैध कब्जे का खुलासा हुआ।
विज्ञापन

निरीक्षण में ब्लॉक के लिपिक रामशंकर जायसवाल, हरिश्याम सोनी व हरीराम देर से कार्यालय पहुंचे। इस पर सीडीओ ने तीनों कर्मचारियों से जवाब तलब किया है। सीडीओ ने ब्लॉक परिसर में बने बाल विकास परियोजना कार्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रसव कक्ष का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण में सीडीओ के साथ पीडी वीरपाल, डभ्सी मनरेगा अशोक कुमार मौर्य, बीडीओ गयाप्रसाद सिंह व एडीओ पंचायत रामशंकर वर्मा व चौकी प्रभारी आर्यनगर गौरव सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed