फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   50 people including Pradhan nominated for collecting electricity bill arrears

बिजली बिल बकाया वसूूली में मारपीट, प्रधान सहित 50 लोग नामजद

Sun, 18 Oct 2020 10:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
50 people including Pradhan nominated for collecting electricity bill arrears
वजीरगंज (गोंडा)। क्षेत्र के नैपुर में शुक्रवार अपराह्न विद्युत विभाग की टीम द्वारा विद्युत बकाए की वसूली के दौरान उपभोक्ता द्वारा बिल भुगतान से इंकार करने, सरकारी कार्य मे बाधा डालने, हाथापाई करने, रास्ता अवरुद्ध करने आदि का आरोप लगाया गया है। अवर अभियंता नवाबगंज ने तीन ज्ञात सहित 50 अज्ञात के विरुद्ध देर शाम केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

अवर अभियंता, विद्युत उपकेंद्र नवाबगंज अजय कुमार गुप्ता द्वारा दर्ज कराए केस के अनुसार आरोप बकाया बिल वसूली अभियान के अंतर्गत शुक्रवार अपराह्न में विभाग की टीम नैपुर गई थी। जहां उपभोक्ताओं द्वारा बकाया विद्युत बिल देने से इंकार किया गया। विपक्षी गणों द्वारा एक राय हो कर सरकारी कार्य मे बाधा डाली गई। टीम से हाथापाई की गई व रास्ता अवरुद्ध किया गया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि नाहर सिंह प्रधान प्रतिनिधि, अवध नरेश, चन्दर सहित 50 अज्ञात के विरुद्ध बलवा सहित विभिन्न धाराओं व आपदा प्रबंधन अधिनियम व सात क्रिमिनल लॉ एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। चोटिल विद्युत कर्मियों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed