फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   5 lakh stolen from warehouse

Gonda News: गोदाम से पांच लाख की चोरी

Mon, 02 Jan 2023 10:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 10:26 PM IST
विज्ञापन
5 lakh stolen from warehouse
गोंडा। शहर में गोपाल टावर के पास इलेक्ट्रिक पार्ट्स के गोदाम में रविवार रात ताला तोड़कर घुसे चोर तीन लाख रुपये कीमत के कॉपर तार के बंडल चुरा ले गए। पांच दिन पहले इसी गोदाम के दरवाजे का ताला तोड़कर दो लाख रुपये कीमत का कॉपर का तार चोरी किया गया था।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ रोड पर गोपाल टावर के पास रहने वाले इरशाद अली अपने घर में इलेक्ट्रिक पार्ट्स की दुकान चलाते हैं। दुकान के पास ही उनका गोदाम है।
विज्ञापन

इरशाद के मुताबिक रविवार देर रात दरवाजे का ताला तोड़कर गोदाम में घुसे चोर 110 बंडल कॉपर का वायर चुरा ले गए। इससे पहले 28 दिसंबर की रात भी इसी गोदाम का ताला तोड़कर 130 बंडल कॉपर का तार चोरी किया गया था। इरशाद के मुताबिक पिछली बार गोदाम में चोरी की तहरीर उन्होंने नगर कोतवाली में दी थी। मगर पुलिस ने चोरों तक नहीं पहुंच सकी। नतीजतन गोदाम में दोबारा चोरी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed