फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   49.81 lakhs received, facilities will increase in 16 PMShri schools

Gonda News: 49.81 लाख मिले, 16 पीएमश्री विद्यालयों में बढ़ेंगी सुविधाएं

Fri, 06 Dec 2024 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 06 Dec 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
49.81 lakhs received, facilities will increase in 16 PMShri schools
गोंडा। 16 परिषदीय विद्यालयों को वित्तीय वर्ष 2023-24 में पीएमश्री घोषित किया गया है। हालांकि बजट के अभाव में इन विद्यालयों में सुविधाएं बढ़ाने की योजना पूरी नहीं हो पाईं थीं। अब 49 लाख 81 हजार रुपये का बजट जारी हुआ है। जिसमें एक विद्यालय में दिव्यांग शौचालय, आठ में बाल वाटिका तथा सात विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षा का निर्माण पूरा हो सकेगा।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की पीएमश्री योजना में शामिल विद्यालयों में चरणबद्ध तरीके से विकास के कार्य हो रहे हैं। छपिया के प्राथमिक विद्यालय मसकनवा में दिव्यांग शौचालय का निर्माण पूरा कराने के लिए 38 हजार 675 रुपये का बजट दिया गया है। झंझरी के कंपोजिट विद्यालय हारीपुर नवीन, इटियाथोक ब्लाॅक के सिंघवापुर, हलधरमऊ के चौरी, बेलसर के लौव्वाटेपरा, नवाबगंज के गैलनग्रंट, कटराबाजार ब्लाॅक के प्राथमिक विद्यालय चईपुरवा, वजीरगंज के परसिया, करनैलगंज के पांडेय चौरा में अतिरिक्त कक्षों के निर्माण के लिए प्रत्येक विद्यालय को करीब 2.22 लाख रुपये का बजट दिया गया है।
विज्ञापन

इसके लिए 24.75 लाख रुपये का बजट जारी हुआ है। इसी तरह बाल वाटिका की स्थापना रुपईडीह के कंपोजिट विद्यालय छतौनी, इटियाथोक के सिंघवापुर, हलधरमऊ के चौरी, पंड़रीकृपाल के पिपरा भिटौरा, वजीरगंज के प्राथमिक विद्यालय परसिया, करनैलगंज के पांडेय चौरा तथा छपिया के मसकनवां को 3.56 लाख रुपये प्रति विद्यालय की दर से 24.93 लाख रुपये का बजट जारी किया गया है। बीएसए अतुल तिवारी ने 30 दिसंबर तक निर्माण कार्य की रिपोर्ट मांगी है। बताया कि इन कार्यों का निर्माण शीघ्र पूरा किए जाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed