फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   4.50 lakh looted from businessman

Gonda News: व्यापारी से दिनदहाड़े 4.50 लाख लूटे

Fri, 10 Mar 2023 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 10 Mar 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
4.50 lakh looted from businessman
गोंडा में लूट के शिकार व्यापारी से जानकारी लेती पुलिस। -संवाद
गोंडा। देहात कोतवाली क्षेत्र में गोंडा-उतरौला मार्ग पर सिसउर अंदूपुर के पास शुक्रवार दोपहर कार सवार बदमाशों ने किराना व्यवसायी से तमंचे के बल पर 4.50 लाख रुपये लूट लिए। सूचना पर पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए वाहन चेकिंग की मगर सफलता नहीं मिली। पुलिस ने चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

इटियाथोक थाना क्षेत्र के तीतगांव निवासी चंद्रप्रकाश पांडेय की धानेपुर थाना क्षेत्र के पांडेय बाजार में किराना की दुकान है। चंद्रप्रकाश के मुताबिक शुक्रवार दोपहर वह 4.50 लाख रुपये की नकदी लेकर टेंपो से गोंडा जा रहे थे। गोंडा-उतरौला मार्ग पर देहात कोतवाली क्षेत्र के सिसऊर अंदूपुर के पास कार सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर टेंपो को रोक लिया। फिर तमंचे के बल पर चंद्रप्रकाश से रुपयों से भरा बैग लूट लिया। बदमाशों की छीनाझपटी में चंदप्रकाश टेंपो से गिरकर घायल हो गए। इसी बीच बदमाश भाग निकले।
विज्ञापन

सूचना पर सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम, नगर कोतवाल राकेश सिंह, देहात कोतवाल महेंद्र प्रताप सिंह, एसओजी प्रभारी संतोष कुमार सिंह, धानेपुर एसओ ब्रह्मानंद सिंह आदि मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस ने जिलेभर के थानों को अलर्ट भेजकर बदमाशों की धरपकड़ के लिए नाकेबंदी कराकर सघन वाहन चेकिंंग कराई मगर बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित व्यापारी की तहरीर पर चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने पड़ताल शुरू की है। घटनास्थल व आसपास के सीसीटीवी की फुटेज खंगालकर बदमाशों का सुराग लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनदहाड़े लूट की साजिश बदमाशों ने पहले से ही तैयार कर रखी थी। व्यापारी का दुकान से ही पीछा किया जा रहा था। जिस टेंपों में चंद्रप्रकाश सवार थे, उसमें भी बदमाशों का कोई साथीी सवार होने की आशंका जताई जा रही है। वही कार सवार बदमाशों को लोकेशन दे रहा था। टेंपो जैसे ही सुनसान स्थान पर पहुंचा कार सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर रुकवा लिया और लूट करके भाग गए।

टेंपो में सवार लोगों के बारे में भी पुलिस छानबीन कर रही है।
एसपी आकाश तोमर का कहना है कि लूट की सूचना मिलते ही कई थाना क्षेत्रों की पुलिस को लगाकर नाकेबंदी कराई गई। वारदात के खुलासे के लिए सीओ के पर्यवेक्षण में एसओजी को भी लगाया गया है। घटनास्थल के आसपास सर्च अभियान जारी है। बदमाशों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed