फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   45 kg of sweets destroyed, 28 samples taken

Gonda News: नष्ट कराई गई 45 किलो मिठाई, लिए 28 नमूने

Wed, 14 Aug 2024 10:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 14 Aug 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
45 kg of sweets destroyed, 28 samples taken
स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन को लेकर खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने चलाया अभियान
विज्ञापन

चमकीली मिठाई और खाद्य पदार्थों पर नजर, महत्वपूर्ण चौराहों पर मारा छापा

संवाद न्यूज एजेंसी

गोंडा। जिले में
स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों पर मिठाइयों को अच्छा दिखाने के लिए जिले में प्रतिबंधित मेटानिल येलो व रोडामाइन-6 जी का जमकर इस्तेमाल हो रहा है। बुधवार को खाद्य व औषधि प्रशासन ने प्रतिबंधित रंगों के इस्तेमाल रोकने के लिए अभियान चलाया। वहीं सहायक खाद्य आयुक्त के निर्देश पर देवीपाटन मंंडल के चारों जिलों में 45 किलो मिठाइयां नष्ट कराई गई हैं। साथ ही कुल मिलाकर अभियान के पहले दिन 28 नमूने लिए गए हैं।
अधिकारियों का कहना है कि त्योहारों पर अधिक कमाई व मिठाइयां अच्छा चमकीला दिखाने के लिए जलेबी व लड्डू समेत अन्य मिठाइयों में प्रतिबंधित मेटानिल येलो व रोडामाइन-6 जी का प्रयोग किया जा रहा है। कई दुकानों पर इन रंगों का इस्तेमाल कर लोगों की सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा है। ऐसे में त्योहार को देखते हुए 14 से 19 अगस्त के बीच जनमानस को सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ जैसे बूंदी के लड्डू, खोया, दूध व दुग्ध उत्पाद से बनाई जा रही मिठाइयों में शरीर के हानिकारक केमिकल्स को रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा। बुधवार को पहले दिन देवीपाटन मंडल सहायक आयुक्त राम नरेश की अगुवाई में गोंडा, बलरामपुर, बहराइच और श्रावस्ती जिले में एक साथ मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान शुरू किया गया।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त की मौजूदगी में जिला अभिहीत अधिकारी अजीत कुमार मिश्र की अगुवाई में टीम ने डीएम आवास के पास गौरी स्वीट्स में तीन नमूने एकत्र किए। अधिकारियों ने बताया कि मौके पर भारी मात्रा में मिठाइयों में मिलाए जाने वाले खराब चॉकलेट नष्ट कराया गया। वहीं गुणवत्ता व मिलावट को देखते हुए तीन नमूने लिए गए। वहीं देवीपाटन मंडल के जिलों में जांच के लिए कुल 28 नमूने एकत्र किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खराब सामग्री खपाने की फिराक में थे मिलावटखोर
देवीपाटन मंडल के जिलों में त्योहारों के चलते एक बार फिर मिलावटखोर सक्रिय हो गए हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने अलग-अलग खाद्य पदार्थों की दुकानों पर भारी मात्रा में खराब सामग्री मिली है। अधिकारियों का कहना है कि नष्ट करा दिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, देवीपाटन मंडल के चारों जिलों में पहले ही दिन 45 किलो से अधिक शरीर के लिए हानिकारक खाद्य पदार्थ व मिठाइयां नष्ट कराई गईं हैं।


एक नजर में कार्रवाई
जिला- नमूना

गोंडा-09
बलरामपुर-08
बहराइच-08
श्रावस्ती-03

वर्जन
महत्वपूर्ण स्थानों पर रखी जा रही नजर

मिठाई को अच्छा दिखाने के लिए प्रतिबंधित रंगों का इस्तेमाल किया जा रहा है। वहीं आमजनों को भी सजग रहने की जरूरत है। सभी अधिकारियों को रोडवेज, रेलवे स्टेशन समेत अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर विशेष तौर पर अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। लगातार कार्रवाई की जा रही है।
-राम नरेश, सहायक खाद्य आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article