फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   44 positive, 325 containment zones created

44 पॉजिटिव, 325 कंटेनमेंट जोन बने

Thu, 03 Sep 2020 09:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
44 positive, 325 containment zones created
गोंडा। जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वालों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को जिले में कोरोना के 44 मरीज मिले हैं। जिले में अब तक 325 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। इसमें से 169 जोन एक्टिव हैं। अब तक जिले में कुल 61 हजार 649 लोगों की सैंपलिंग कराई जा चुकी है। जिले में अब कुल 2682 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। गुरुवार को 2 लोग ठीक होकर घर गए वहीं 52 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हुआ है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुजेहना क्षेत्र में गुरुवार को बड़ी संख्या में लोगों के कोरोना पॉजिटिव निकलने से क्षेत्र में दहशत फैल गई है। पॉजिटिव मरीजों को लेवल वन हॉस्पिटल में एडमिट करा कर इनके परिवारों को क्वारंटीन कर दिया गया है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विवेक मिश्र ने बताया कि गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व गांव में भी जांच कराई गई। एंटीजन किट के 120 तथा आरटीपीसीआर के 40 नमूने लिए गए।
विज्ञापन

एंटीजन किट की जांच के तहत 08 लोगों की करोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें ग्राम पंचायत बेलहरी में परिवार में एक गर्भवती महिला तथा दो अन्य महिलाएं और उसी परिवार के दो पुरुषों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एक व्यक्ति ग्राम पंचायत मतवरिया, एक मुजेहना तथा एक धानेपुर कस्बे का एक व्यवसायी पॉजिटिव निकला है। सभी 8 मरीजों को लेवल वन हॉस्पिटल में एडमिट कर इनके परिवारों को क्वारंटीन कर दिया गया है। सीएमओ डॉ. मधु गैरोला ने बताया कि सभी मरीजों की मानीटरिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

117 लोगों की हुई कोरोना जांच
वजीरगंज (गोंडा)। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य पर गुरुवार को कुल 117 लोगों की कोरोना जांच की गई। जिसमें रैपिड एंटीजेन किट से 85 व आरटीपीसीआर विधि से 32 लोगों की जांच हुई। लैब टेक्नीशियन अरुण नायर ने बताया कि सभी रिपोर्ट निगेटिव रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed