फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   42,850 quintals of urea found, distributed at 539 shops

Gonda News: 42,850 क्विंटल यूरिया मिली, 539 दुकानों पर बंटी

Thu, 28 Aug 2025 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 28 Aug 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
42,850 quintals of urea found, distributed at 539 shops
खाद लेने के लिए उमड़ी भीड़।
गोंडा। यूरिया के संकट से जूझ रहे किसानों को राहत मिली है। बीते दो दिनों में 42850 क्विंटल यूरिया आवंटित हुई है। सभी 16 विकासखंडों के 539 दुकानों पर यूरिया का आवंटन किया गया है। शुक्रवार को 21 अन्य दुकानों पर खाद पहुंच जाएगी। कुछ साधन सहकारी समितियों पर खाद का स्टॉक खत्म होने के कारण किसानों को वापस लौटना पड़ा। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की सख्ती के बाद मंगलवार व बुधवार को दो दिनों में 4285 मीट्रिक टन खाद जिले की समितियों व निजी दुकानों पर भेजी गई।
विज्ञापन

इन समितियों पर बैरंग लौटे किसान
-परसपुर के बहुउद्देश्यीय साधन सहकारी समिति (बी पैक्स) आटा पर यूरिया न होने से किसानों को निराश होकर लौटना पड़ा। गजराज पुरवा निवासी राम सुभाग सिंह, रक्षा राम गौतम, भोंदू पुरवा के जय शंकर सिंह आदि किसानों को वापस जाना पड़ा। सचिव कमलापति तिवारी ने बताया कि 500 बोरी यूरिया के लिए डिमांड भेजी गई है। खाद मिलते ही वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन

- बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति जानकीनगर में बृहस्पतिवार को खाद का वितरण नहीं हुआ। सचिव मदन मोहन तिवारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को उनकी ड्यूटी साधन सहकारी समिति बनगाई पर है। शुक्रवार को खाद वितरण किया जाएगा। साधन सहकारी समिति माधवगंज, धानेपुर व रेतवागाढ़ा में बृहस्पतिवार को खाद का वितरण नहीं किया गया। माधवगंज व रेतवागाढ़ा के सचिव दिवाकर तिवारी ने बताया कि बुधवार को खाद का वितरण किया गया था। आज स्टॉक शून्य है। माधवगंज के लिए 500 बोरी व रेतवागाढ़ा के लिए 400 की डिमांड की गई जो बृहस्पतिवार की शाम तक पहुंचने की उम्मीद है। धानेपुर समित के सचिव रामभवन ने बताया कि 400 बोरी यूरिया समिति पर पहुंच गई है। अधिकारियों के निर्देश पर शुक्रवार को वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

साधन सहकारी समिति सिंहपुर में दो दिनों से खाद का वितरण नहीं हो रहा है। सचिव राजेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि डिमांड भेजा गया है, खाद मिलते ही वितरण किया जाएगा। वहीं बभनान के साधन सहकारी समिति सिसई रानीपुर, नवाबगंज के साधन सहकारी समिति पहली, खरगूपुर के साधन सहकारी समिति भंगहा व साधन सहकारी समिति छपिया में खाद का वितरण किया गया।


इन दुकानों पर आज पहुंचेगी खाद
-जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि 539 दुकानों पर खाद भेजी गई है। शुक्रवार को धानेपुर में मयाराम वर्मा उर्वरक विक्रेता, सलमान बीज भंडार, दयाल कृषि बीज भंडार, शक्तिमान बीज भंडार व पांडेय खाद भंडार, दुर्जनपुर माफी में शत्रोहन वर्मा उर्वरक विक्रेता, अलावल देवरिया में शैलेंद्र तिवारी उर्वरक विक्रेता, नौवा गांव में शिवम ट्रेडर्स, छजवा मतवरिया में वर्मा खाद भंडार, याकूबगंज में सतेंद्र गुप्ता उर्वरक विक्रेता, उज्जैनी कला में पांडेय खाद भंडार व मो. रफी खाद भंडार, रामनगर बनकटी में सुरेंद्र कुमार मौर्य उर्वरक विक्रेता व शिवराम मौर्य उर्वरक विक्रेता, महेशभारी में शुक्ला खाद भंडार, सुग्गापुर में राजेंद्र प्रसाद, जिगना बाजार में मिश्रा खाद भंडार, शांतिनगर में अभिमन्यू शुक्ला, मेहनौन में तिवारी खाद भंडार, राजगढ़ में लक्ष्मीकांत पांडेय व सिंह ट्रेडर्स पर यूरिया की 3700 बोरी भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed