फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   425 BDCs will decide on four major posts today

चार ब्लाकों प्रमुख पदों पर आज फैसला देंगे 425 बीडीसी

Fri, 09 Jul 2021 08:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 08:30 PM IST
विज्ञापन
425 BDCs will decide on four major posts today
गोंडा। जिले के चार ब्लाक में चुनाव की तैयारी शुक्रवार को पूरी हो गई है। 425 क्षेत्र पंचायत सदस्य चार ब्लाकों पर मतदान कर 14 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। रुपईडीह में सपा पूरी तरह से मजबूत स्थिति में दिख रही है।
विज्ञापन

बभनजोत में सपा से कड़ी टक्कर मानी जा रही है। इसके अलावा हलधरमऊ और कटरा बाजार में भाजपा प्रत्याशियों का दबदबा है। शनिवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा और तीन बजे दोपहर के बाद मतगणना होगी।
विज्ञापन

जिले के 16 ब्लाकों में मुजेहना ब्लाक का चुनाव एक साल बाद होना है। 15 ब्लाकों के लिए चुनाव प्रक्रिया शनिवार को पूरी हो जाएगी। 11 ब्लाकों में निर्विरोध के बाद बभनजोत, रूपईडीह, कटरा बाजार, हलधरमऊ में चुनाव होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बभनजोत में भाजपा से गौरा विधायक प्रभात कुमार वर्मा की अनुज वधू मधूलिका पटेल चुनाव लड़ रही हैं। यहां से सपा ने माया यादव को प्रत्याशी बनाया है। गौरा के पूर्व विधायक राम प्रताप सिंह पूरी मजबूती के साथ माया यादव का समर्थन कर रहे हैं।
वैसे भाजपा प्रत्याशी की स्थिति मजबूत मानी जा रही है। रूपईडीह में भाजपा से पूर्व प्रमुख राकेश तिवारी की पत्नी सरोज तिवारी चुनाव तो लड़ रही हैं, लेकिन पहले से उनकी तैयारी नहीं थी।
यहां पर सपा से पूर्व मंत्री स्व. विनोद कुमार सिंह पंडित सिंह के भाई महेश सिंह की पत्नी बबिता सिंह की स्थिति मजबूत बताई जा रही है। यहां की कमान सूरज सिंह ने संभाल रखा है और पूरी मजबूती से जुटे हैं। कटरा बाजार में सपा से पंकज गोस्वामी का नामांकन पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे ने कराया है और पैरवी भी कर रहे हैं, लेकिन ब्लाक में भाजपा प्रत्याशी भवानी भीख शुक्ल मजबूत दिख रहे हैं।
वह कई बार से ब्लाक प्रमुख चुनाव में अपने समर्थित प्रत्याशी को ही जीत दिलाते आ रहे हैं। हलधरमऊ ब्लाक में भाजपा विधायक बावन सिंह ने अपनी बहू रिचा सिंह को मैदान में उतारा है और जीत के प्रति आश्वस्त हैं। यहां भी सपा की ओर से केसी पांडे ने नामांकन किया है और सपा नेता मसूद खां पैरवी कर रहे हैं।
चार ब्लाकों में शनिवार की सुबह 11 बजे से कड़ी सुरक्षा में मतदान शुरू होगा। इसके लिए सीओ और दो- दो थानों की फोर्स ब्लाकों पर लगाई गई है। अपर पुलिस अधीक्षक के साथ ही फोर्स भी ब्लाकों पर पहुंचेगी।
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के साथ ही अन्य अफसरों की निगरानी में मतदान होगा। मतदान में रूपईडीह ब्लाक में चार प्रत्याशी हैं और 125 क्षेत्र पंचायत सदस्य मतदान करेंगे।
इसी तरह बभनजोत में तीन प्रत्याशी हैं और 107 क्षेत्र पंचायत सदस्य, कटरा बाजार में तीन प्रत्याशी हैं यहां पर 106 क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा हलधरमऊ में चार प्रत्याशी हैं तथा 87 क्षेत्र पंचायत सदस्य मतदान करेंगे। ब्लाक प्रमुख पदों पर जीत के लिए आधे से एक अधिक मत की जरूरत प्रत्याशियों को होगी।

ब्लाक प्रमुख चुनाव में निर्विरोध निर्वाचित 11 प्रत्याशियों को शुक्रवार को ही प्रमाण पत्र दे दिया गया है। जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने कलेक्ट्रेट में ब्लाक प्रमुख को प्रमाण पत्र वितरित किया और शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed