{"_id":"5bbe3b73867a552854169073","slug":"41539193715-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाटर सप्लाई रॉड कालर टूटा, बूंद-बूंद पानी को तरसे 70 हजार लोग2","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाटर सप्लाई रॉड कालर टूटा, बूंद-बूंद पानी को तरसे 70 हजार लोग2
Updated Wed, 10 Oct 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बूंद-बूंद पानी को तरसे 70 हजार लोग
गोंडा। शहर के महारानीगंज पंप हाउस में लगा वाटर सप्लाई रॉड कॉलर मंगलवार देर शाम सप्लाई के दौरान टूट गया। इससे पंप हाउस में पानी भर गया। वाटर सप्लाई रॉड कॉलर टूटने पांच वार्डों में पानी की सप्लाई बंद हो गई।
पिछले चौबीस घंटे से महारानीगंज से होने वाली वाटर सप्लाई बंद होने से क्षेत्र की 70 हजार आबादी के लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। पानी बिना पांच वार्डों में हाहाकार मचा है। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अभियंता विकास सेन बताया कि वाटर सप्लाई रॉड कॉलर ठीक कराया जा रहा है।
मंगलवार की देर शाम वाटर सप्लाई ठप होने के कारण पांच वार्डों के मोहल्लों में अफरा-तफरी मच गई। लोग पानी के लिए इधर-उधर भटकते रहे। महरानीगंज पंप हाउस से साहब गंज, मकार्थी गंज, महरानी गंज, रानीबाजार, बडग़ांव वार्ड की 70 हजार आबादी लोग पानी के लिए तरसते रहे।
विज्ञापन
देर शात बंद हुई वाटर सप्लाई से लोग पानी के लिए परेशान नजर आए। पानी के बिना लोगों के घरों में खाना तक नहीं बन सका। बुधवार की सुबह बच्चे स्कूल नहीं जा पाए।
महारानीगंज के सूर्य प्रकाश का कहना है कि मंगलवार रात से बुधवार की देर शाम हो गई, लेकिन पानी की सप्लाई शुरु नहीं हो सकी है। जलकल कर्मियों से शिकायत की गई तो बताया गया कि वाटर सप्लाई रॉड कॉलर बनाने का काम चल रहा है, जल्द ही सप्लाई शुरु कर दी जाएगी।
मकार्थीगंज की रेखा ने बताया कि पानी न मिलने के कारण घर में कोई काम नहीं हो पाया, बच्चों को स्कूल भी नहीं भेज पाये। सराहबगंज की साजिया बताया कि 24 घंटे पानी नहीं मिला तो पता चला कि पानी जीवन के लिए कितना आवश्यक है। मंगलवार की सुबह से वाटर सप्लाई मिल रही थी, लेकिन देर शाम अचानक बंद हो गई।
शिकायतों पर नहीं दिया ध्यान
बड़गांव सभासद शेष चौरसिया ने बताया कि पानी की समस्या को लेकर मोहल्ले के लोग परेशान रहते हैं, लेकिन 24 घंटे पानी न आने के कारण वार्ड के लोगों को काफी परेशानी का सामना उठाना पड़ रहा है।
मोहल्ला वासी कुछ इंडिया मार्का नलों पर पानी भरने के लिए गए तो उस नल से बालू निकल रहा था। 4 माह से पानी की समस्या को लेकर नगर पालिका परिषद के जलकल विभाग में शिकायत की जा रही है।
बताया जा रहा की गंदा पानी आ रहा है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। रानी बाजार के सभासद विशाल अग्रवाल का कहना है कि रात से ही पूर वार्ड के लोग पानी के लिए परेशान है लोगों को पानी को लेकर काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।
महरानीगंज की सभासद उर्मिला जायसवाल का कहना है कि पानी सप्लाई को लेकर सुबह से पंप हाउस पर गई थी। मगर अभी सप्लाई शुरु नहीं हो सकी है।
-महारानीगंज के पंप हाउस का वाटर सप्लाई रॉड कालर टूट गया था, उसे ठीक कराया जा रहा है। पानी समस्या संज्ञान में हैं रात से ही पानी सप्लाई करवाने के लिए जलकल के कर्मचारियों को लगाया गया है। पानी की रॉड कालर ठीक होते ही वाटर सप्लाई शुरु करा दी जाएगी।
विकास सेन, अधिशाषी अधिकारी, नगरपालिका